*एड्स दिवस पर राजकीय महाविद्यालय बासा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
*2 दिसम्बर 2024 गोहर(राकेश) ;* राजकीय महाविद्यालय बासा में एड्स दिवस के उपलक्ष्य में रेड रिबन क्लब की ओर से विभिन्न गतिविधियों पर आधारित विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय बासा के प्राचार्य पूर्ण चौहान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिवस मनाने का उद्देश्य एड्स के बारे में जागरूकता फैलाना और इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति के प्रति सहानुभूति व समर्थन दिखाना है।
कार्यक्रम में एड्स बीमारी के लक्षणों व फैलने के विस्तृत कारणों जैसे असुरक्षित यौन संबंध, रक्त संचार, माता-पिता से बच्चे तक फैल सकता है और एड्स की बीमारी से बचाव व रोकथाम पर भी विस्तृत जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम के दौरान रेड रिबन की ओर से विभिन्न गतिविधियों जैसे पोस्टर बनाना, नारा लेखन, रील बनाना, मानव श्रृंखला बनाना इत्यादि का आयोजन किया गया ।
रील बनाने में यास्मिन प्रथम ,कृतिका द्वितीय व अंजलि तृतीय स्थान पर व नारा लेखन में भूमिका प्रथम, द्वितीय अंजना गुलरिया व ममता ठाकुर तृतीय स्थान पर और पोस्टर बनाने में खुशबू प्रथम ,शीला दीक्षितद्वितीय व कुसुम लता तृतीय स्थान पर रही ।
इस अवसर पर रेड रिबन, एन एस एस, रोवर एंड रेंजर के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से एडस पर जागरूकता रैली भी निकली गई।
इस अवसर पर प्रोफेसर शकुंतला डॉ०सुमन ,प्रोफेसर प्रियंका ठाकुर डॉ० गगन, डॉ० वेद प्रकाश उपस्थित रहे ।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें