विश्व एड्स दिवस* के मौके पर कोठी गैहरी स्कूल के बच्चों ने जनमानस को किया जागृत
रिवालसर अजय सूर्या :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी गहरी के विद्यार्थियों और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा एड्स जैसी घातक बीमारी के बचाव और इससे संबंधित जानकारी को जनमानस में जोर-जोर से प्रचार किया ।विद्यालय के चारों सदनों ने पोस्टर मेकिंग कंपटीशन और नारा लेखन में भाग लिया। विद्यालय के अध्यापकों द्वारा बच्चों को इस लाईलाज बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ में इस से जुड़ी भ्रामक बातों को भी उन्होंने अपने विचारों में रखा इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी भगत चंदेल के निर्देशन में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। *प्रधानाचार्य बालकृष्ण* द्वारा विद्यार्थियों को इस बीमारी के बारे में जानकारी दी गई उन्होने कहा कि जानकारी ही बचाव है व भारत को यदि विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाना है तो इसके नागरिकों को सभी प्रकार की बीमारियों से मुक्त होना होगा । रैली के दौरान रेड रिबन को दर्शाती विद्यार्थी श्रृंखला का प्रदर्शन भी किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें