फ़ॉलोअर

मंगलवार, 17 दिसंबर 2024

राजकीय उच्च पाठशाला सरकीधार में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

 राजकीय उच्च पाठशाला सरकीधार में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन






सरकीधार, 17 दिसंबर – राजकीय उच्च पाठशाला सरकीधार में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि कृषि उत्पाद विपणन समिति के चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने शिरकत की कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्याध्यापक श्री लीलाधर जी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया।



मुख्य अतिथि संजीव गुलेरिया APMC चेयरमैन ने अपने संबोधन में छात्रों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मेधावी छात्रों आदित्य राहुल शर्मा, पारुल, परीक्षांत शर्मा, अंश शर्मा और पर्थ शर्मा राहुल वशिष्ठ, जतिन शर्मा और सुजल शर्मा को पुरस्कृत कर सम्मानित किया उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

इस समारोह में ग्राम पंचायत सरकीधार की प्रधान श्रीमती धर्मा देवी, नित्यानंद नंद, पवन गुप्ता,  चमन शर्मा,  दिनेश शर्मा, मुख्याध्यापक  तिलकराज (राजकीय प्राथमिक पाठशाला सरकीधार) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही। अंत में मुख्याध्यापक लीलाधर ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें