मोक्ष मीडिया सर्विस ने लॉन्च किया मैगजीन का 10th एडिशन।
बीबीएमबी के अध्यक्ष ने किया संस्करण जारी।
सुंदर नगर।
*मोक्ष मीडिया सर्विस ने नव पर्व पर इस बार अपनी मैगजीन का 10th संस्करण जारी कर दिया है।* भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के अध्यक्ष इंजीनियर मनोज त्रिपाठी ने मैगजीन के 10th संस्करण का लोकार्पण किया। इस दौरान मोक्ष मीडिया सर्विस के मैनेजिंग डायरेक्टर विमल शर्मा ने
10th एडिशन की मैगजीन की प्रति भेंट की। गौर रहे कि इससे पहले भी मोक्ष मीडिया सर्विस समाज सेवा के क्षेत्र में कई उत्कृष्ट कार्य कर चुका है और इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी है। कोरोना कल के दौर में मोक्ष मीडिया सर्विस के प्रबंध वर्ग ने लोगों को जागरूक करने से लेकर राहत सामग्री पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। जिसके लिए मोक्ष मीडिया सर्विस के प्रबंधन वर्ग को प्रशासन पुलिस और अन्य अग्रणी संस्थाओं की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें