*आनी क्षेत्र के 3 गढ़ 7 हार के मालिक गाड़ा गड़ाही कुँईरी महादेव जाएंगे 15 मार्च को फ़ाग मेला रामपुर में करेंगे शिरकत*
*विनय गोस्वामी /आनी*
जिला कुल्लू आनी खंड के 7 हार 3 गढ़ के अधिष्ठाता गाड़ा गड़ाही कुँईरी महादेव जिलास्तरीय सुप्रसिद्ध फाग मेला रामपुर के लिए इतिहास में पहली बार जा रहे हैं।
बता दें कि गाड़ा गड़ाही कुँईरी महादेव 3 गढ़ 7 हार के मालिक हैं और भक्तों के दुःख, दरिद्र को दूर करने तथा सुख- समृद्धि प्रदान करने के लिए एवं (विझी बादली ) सूखे के समय बारिश करना बारिश के समय मौसम साफ करने के लिए विख्यात हैं साथ ही संतान प्राप्ति की मनोकामना के लिए भी भक्त इनके दरबार में हाजिरी लगाते हैं।
*देवता गाड़ा गड़ाही कुँईरी महादेव विझी बादली ) यानि सूखे के समय बारिश करवाने और बारिश के समय मौसम साफ करवाने के लिए क्यों हैं विख्यात*
एक जनश्रुति तथा बूढ़े- बुजुर्गो के मतानुसार एक बार शांगरी रियासत के राजा हिरा सिंह द्वारा प्रभु श्री कुँईरी महादेव को दलाश मेले के लिए आमंत्रित किया गया था और मेले में भारी वर्षा होने के कारण राजा हिरा सिंह को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा तथा और आलम ये हो गया था कि मौसम साफ ही नहीं हो रहा था, ततपश्चात् कुँईरी महादेव के तत्कालीन गूर स्वर्गीय चीघू से देववाणी के माध्यम से वार्तालाप किया और राजा को मौसम साफ करने का वचन दिया उसके बाद मौसम साफ हुआ और राजा हिरा सिंह ने चीघू गूर को बतौर ईनाम पुराने सन के 5 सिक्के चांदी के दिए और प्रभु कुँईरी महादेव को जतरौली और सूरज पंखे भेंट किया तथा आनी में रानीबेडा में बैठने के लिए स्थान दिया।
देवता के कारदार इंद्र सिंह ठाकुर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिलास्तरीय फाग मेले के लिए देवता कुँईरी महादेव 13 मार्च को अपने लाव लशकर के साथ अपने स्वधाम कुँईर से प्रस्थान करेंगे और 13 मार्च रात्रि ठहराव बैहनी महादेव के मंदिर बैहना में होगा और 14 मार्च को रात्रि ठहराव नीरथ में होगा तथा 15 मार्च को 11 बजे फाग मेले मे शिरकत करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें