फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 7 मार्च 2025

विश्विद्यालय शिक्षक कल्याण संघ एवं ग़ैर शिक्षक संगठन पदाधिकारियों ने आज कुलपति जी को ज्ञापन दिया

 विश्विद्यालय शिक्षक कल्याण संघ एवं ग़ैर शिक्षक संगठन पदाधिकारियों ने आज कुलपति जी को ज्ञापन दिया







आज मीडिया को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय शिक्षक कल्याण संघ एवं ग़ैर शिक्षक संगठन पदाधिकारियों ने आज कुलपति जी को ज्ञापन दिया जिसमे उन्होंने कहा की जिस तरह से इस बार कर्मचारियों के वेतन में विलंब हुआ ऐसा भविष्य में नहीं होना चाहिए ।संयुक्त रूप में जारी बयान में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कहाँ अध्यापकों को अपने अकादमिक कार्य पर ध्यान केन्द्रित करते हुए कार्य करना चाहिए लेकिन उन्हें अपनी तनख्वाह के लिए सड़कों में उतर कर अपने लिए भीख मंगनी पड़ रही है! वहीं गैर शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय भी सड़कों पर इंटरनेट को मजबूर है क्योंकि विश्वविद्यालय प्रसाशन ख़ुद ऐसी स्थितियाँ पैदा कर रहा है जहाँ कर्मचारियों  में रोष पैदा हो रहा है । 

उन्होंने कहा कि विश्विद्यालय के इतिहास में ऐसा पहले कभी भी नहीं हुआ है ,की कर्मचारियों को वेतन के लिए सड़कों पर आना पड़ा हो ।

ये हमारे कल के धरने का ही प्रभाव था कि शिक्षा मंत्री को इसमें बोलना और निर्देश देना पड़ा जिससे कुछ ही समय में हमारी सैलरी को हमारे खाते में डाल दी गई! ऐसा पहली बार नहीं हो रहा! उपरोक्त स्थिति अभी कुछ माह पूर्व भी ऐसा ही हुआ था तब भी प्रसाशन को चेताया गया था ।



उन्होंने कहा कि विश्विद्यालय को सरकार कि ओर से मिलने वाली ग्रांट सालाना रूप में मिल जाया करती थी लेकिन उसे 3 माह में देने का प्रावधान किया गया और अब इसे हर माह देने कि व्यवस्था कि गई है जो कि सरासर गलत है!हर महीने हमारा वित् अधिकारी क्यूँ सरकार के पास कटोरा लेकर हमारी सैलरी कि भीख मांगने जाये जब हमें सालाना बजट पहले से ही जारी हो चूका है! अतः इसे एक मुश्त यूनिवर्सिटी को जारी किया जाये!

पूरा विश्विद्यालय सरकार के इस रव्वये के खिलाफ लामबंद हुआ जो की एक इतिहास है ।

उन्होंने प्रसाशन को चेतावनी देते हुआ कहा कि अगर एक बार फिरसे इस तरह कि स्थिति भविष्य में फिर से बनी तो हम सचिवालय कि ओर कूच करने और वहां जाकर प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे! उन्होंने पूरे विश्विद्यालय परिवार का कल के धरने को सफल बनाने और आगे के लिए संगठित रहने कि भी अपील कि है




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें