फ़ॉलोअर

रविवार, 2 मार्च 2025

दिव्यांग विद्यार्थीयों ने धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों का किया विज़िट

 दिव्यांग विद्यार्थीयों ने धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों का किया विज़िट




लक्ष्मणगढ़ - (सीकर) : बात हिमाचल की : हरीश शर्मा/आकाश झुरिया -: ब्लॉक में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं का समग्र शिक्षा अभियान के तहत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवभगवान गौरा के निर्देशन में एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन किया गया। राजकीय सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य सुशीला कुल्हरी ने शैक्षिक भृमण के उद्देश्यों के  संदर्भ में हिदायत के साथ मार्गदर्शन किया।

                              रिसोर्स पर्सन एवं एक्सपोज़र विज़िट प्रभारी सुरेश कुमार भास्कर ने बताया कि साइंस पार्क नवलगढ़ में अच्छी तरह स्थापित गैलरी व बहारी मॉडल हैं जो मानव जीवन व मानव समाज के  लिए विज्ञान के पहलुओं को दर्शाता है पार्क के गाईड द्वारा गैलरी व पार्क में स्थापित परमाणु गैलेरी मज्जा विज्ञान, तारामंडल, आउट डोर डायनासोर, प्रेक्षणयान आदि उपकरणों के बारे में बताकर वैज्ञानिक रहस्यमयी जानकारी से अवगत करवाया गया।

                           बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन कर आधात्मिक दर्शन एवं लोक संस्कृतिक परिचय के साथ-साथ बाहरी दुनिया से रूबरू करवाया। भृमण के दौरान विभिन्न प्राकृतिक सौंदर्य स्थलों व देव दर्शन  बाबा रामदेव मंदिर, शाकम्भरी धाम, लोहार्गल, कोट बांध सहित विभिन्न पर्वतीय स्थलों का विज़िट करवाकर आध्यात्मिक दर्शन एवं लोक संस्कृतिक से रूबरू करवाया। विद्यार्थियों को प्राकृतिक वनस्पतियों एवं औषधीय पौधों की दैनिक जीवन में उपादेयता की जानकारी दी गई। विशेष शिक्षक पूजा यादव एवं अभिभावक भागीरथमल बादूसर, सरोज कन्दलाऊँ, सरिता मानसी, सावित्री कल्याणपुरा ने अभिभावक का प्रतिनिधित्व किया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें