अंबिका ब्राह्मण एकता मंच ट्रस्ट ने पेश की मानवीय सेवा की मिसाल।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- नई दिल्ली- नई दिल्ली अंबिका ब्राह्मण एकता मंच ट्रस्ट ने अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय के पिता के अस्वस्थ होने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराकर मानवीय सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। संगठन के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अटल कुमार भंडारी के नेतृत्व तथा राष्ट्रीय संरक्षक,संयोजक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित ब्रजेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स),नई दिल्ली में भर्ती कराकर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
संगठन के प्रयासों से एम्स के चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार लगातार जारी रहा,जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ। स्वास्थ्य लाभ मिलने पर उन्होंने अंबिका ब्राह्मण एकता मंच ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन समाज सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।
उन्होंने विशेष रूप से पंडित ब्रजेश पाण्डेय और राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अटल कुमार भंडारी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय पहल के कारण समय पर उचित चिकित्सा सुविधा मिल सकी। उन्होंने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने भी संगठन की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए जनसेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देते रहेंगे।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अंबिका ब्राह्मण एकता मंच ट्रस्ट मानव सेवा, सामाजिक सहयोग और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें