*बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान को लेकर भारतीय गायक, गीतकार अरविंदर सिंह ने की शुभकामनाएं प्रेषित*
*_बेटा पढ़ाओ- संस्कार सिखाओ एक सराहनीय पहल -: सिंगर अरविंदर सिंह_*
BHK NEWS Himachal
*मुंबई* -: मुंबई के जाने-माने फेमस शो आरडीडी शो में भारतीय गायक, गीतकार अरविंदर सिंह ने बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के सफलतापूर्वक तीन साल पूर्ण होने पर अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। यह जानकारी देते हुए आरडीडी शो की ऑनर रिड्ज़ डाइम ने बताया कि आरडीडी शो के अगले एपिसोड में बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान को लेकर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भारतीय गायक, गीतकार अरविंदर सिंह ने कहा कि बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान एक सराहनीय पहल है। बेटे शिक्षित और संस्कारित होंगे तो लड़कियां अपने आप ही सुरक्षित हो जाएंगी एवं लड़को की सोच में परिवर्तन भी आएगा। भारतीय गायक, गीतकार अरविंदर सिंह ने कहा कि लड़कियां सेंसिटिव होती हैं इसलिये लड़कियों से ज्यादा लड़कों को पढ़ाना ज्यादा आवश्यक है। लड़कों को शिक्षा और संस्कार देना सबसे अच्छा कार्य हैं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा इस अभियान को लेकर साथ है। अभियान के तीन साल पूर्ण होने पर मेरी और से बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। अभियान के सफलतापूर्वक तीन साल पूर्ण होने के उपलक्ष में मिली शुभकामनाओं को लेकर अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा व सह-संयोजक आकाश झुरिया ने भारतीय गायक व गीतकार अरविंदर सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी का साथ व मार्गदर्शन मिलता रहें ताकि यह अभियान और अधिक सफलता के सोपान हासिल कर सकें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें