फ़ॉलोअर

रविवार, 3 अक्टूबर 2021

*खुद अपनी कार्यशैली की पोल खोल रहे कांग्रेस* : विनोद ठाकुर विक्रामादित्य का सरकारी कर्मचारियों को धमकाना कांग्रेसी रीति-नीति का काला सच

 *खुद अपनी कार्यशैली की पोल खोल रहे कांग्रेस* 

 : विनोद ठाकुर

विक्रामादित्य का सरकारी कर्मचारियों को धमकाना कांग्रेसी रीति-नीति का काला सच 



ललित चौहान -October 3, 2021


BHK NEWS 

शिमला। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कांग्रेसी मानसिकता को कठघरे में खड़ा किया है। शिमला ग्रामीण के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सुपुत्र विक्रमादित्य सिंह के सरकारी अमले को धमकाने वाले बयान को कांग्रेस की रीति-नीति का काला सच बताया है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य ने कांग्रेस राज में अधिकारियों और कर्मचारियों के दमन को स्वीकार किया है। किस तरह सरकारी कर्मचारियों को ट्रांसफर का डर दिखाकर उनके हकों पर कुठाराघात किया जाता रहा है, यह अब सबके आमने खुल कर स्वीकार किया गया है।


विनोद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस राज में जब भी कर्मचारी हित के फैसले की बात उठती थी तो उन्हें डरा-धमकाकर चुप करवा दिया जाता था। आज जब जयराम सरकार प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के हक उन्हें दे रही है और सरकारी कर्मचारी खुश हैं, तो कांग्रेस को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है। सत्ता में लौटने के सपनों को सच्चाई का सामना करना पड़ रहा है तो कांग्रेस नेता सरकारी कर्मचारियों को धमकाकर यह स्पष्ट कर रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो अध्यापकों और सरकारी कर्मचारियो का क्या हश्र करेगी। यह सरकारी अमले को उनकी खुली धमकी है कि सत्ता के लिए वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। भाजपा ने सरकारी कर्मचारियों को जो सम्मान दिया है, उसी की बदौलत वे तन्मयता से प्रदेश के विकास में भागीदारी निभा रहे हैं।



उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर और अन्य मामलों को अपने पास रखा है। ताकि उनकी योग्यता के इस्तेमाल में अनावश्यक राजनीतिक हस्तक्षेप से बचा जा सके। इससे कर्मचारी बिना भय के काम कर रहे हैं। यही कांग्रेस नेता सहन नहीं कर पा रहे हैं। प्रदेश की जनता और सरकारी कर्मचारियों को अब यह समझ आ चुका है कि प्रदेश का हित भाजपा नेतृत्व के हाथों में ही सुरक्षित है। नेता विहीन पार्टी कभी भी उनका भला नहीं कर पाएगी।

35000 करोड़ की लागत से वैक्सीन का कवच प्रदान कर रही है सरकार

 *35000 करोड़ की लागत से वैक्सीन का कवच प्रदान कर रही है सरकार* : 



3.10.2021

*BHK NEWS*:

*ललित चौहान* ।  सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को ग्राम पंचायत पंजोत में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के तहत लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड की गई दो सडक़ों का लोकार्पण किया और जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पंजोत-धरयाड़ा सडक़ पर लगभग 2 करोड़ 30 लाख रुपये और डूंगी कंजियाण सडक़ पर 3 करोड़ 18 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।


क्षेत्र में जारी अन्य सडक़ों के कार्यों की चर्चा करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अवाहदेवी-बगवाड़ा-डेरा परोल सडक़ पर 7.82 करोड़, कांगू गलू-कलाहू-अमरोह सडक़ 5.21 करोड़ और जिजवीं सडक़ पर 5.83 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 31 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान आरंभ की गई प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना ने ग्रामीण भारत की तकदीर और तस्वीर बदल दी है। प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्रित्वकाल में इस योजना के बेहतरीन कार्यान्वयन के कारण ही हिमाचल प्रदेश के दूरदराज के गाँवों तक सडक़ें पहुंच पाई हैं।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात वर्ष के दौरान अत्याधुनिक हाईवे के निर्माण के साथ साथ सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतरीन मूलभूत ढांचा विकसित किया है, जिससे देश की सीमाओं पर हमारी सेनाएं मजबूत हुई हैं। इसी कड़ी में भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन का काम भी तेजी से करवाया जा रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान नरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ लोगों के लिए 15 महीनों तक मुफ्त राशन उपलब्ध करवा कर पूरे विश्व में एक उदाहरण पेश किया है। संकट की इस घड़ी में नरेंद्र मोदी ने देश को एक मजबूत नेतृत्व प्रदान किया और देश के वैज्ञानिकों ने महज नौ महीने में वैक्सीन तैयार कर दी. अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार लगभग 35 हजार करोड़ की लागत से सभी देशवासियों को वैक्सीन का सुरक्षा कवच प्रदान कर रही है।


अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि कोरोनाकाल में केंद्र सरकार की मदद के अलावा उन्होंने हिमाचल के लिए अन्य माध्यमों से भी हरसंभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया है। इसके तहत पांच पीएसए आक्सीजन प्लांट भी स्थापित किए गए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने लोगों से स्वच्छता के मंत्र को अपनी आम दिनचर्या में आत्मसात करने की अपील भी की।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी ने कहा कि अपनी अदभुत कार्य क्षमता के दम पर अनुराग सिंह ठाकुर आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण पद को सुशोभित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को केंद्र की ओर से और व्यक्तिगत रूप से भी भरपूर मदद मुहैया करवाई है।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री अशोक ठाकुर, चमन ठाकुर, अन्य पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।


इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने टौणी देवी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन में भी भी भाग लिया.



विकास का मसीहा परिवार से लुटवाता रहा सरकारी खजाना,बेटा, भाई-भतीजों और दामाद ने कोई कसर नहीं छोड़ी,किसने कितनी मलाई खाई सीबीआई से हो जांच-भूपेंद्र

 ठेकेदारी के 11 करोड़ हासिल करने के लिए सरकारी सेवा में कार्यरत पत्नी के धरने पर बैठने की जांच हो



विकास का मसीहा परिवार से लुटवाता रहा सरकारी खजाना,बेटा, भाई-भतीजों और दामाद ने कोई कसर नहीं छोड़ी,किसने कितनी मलाई खाई सीबीआई से हो जांच-भूपेंद्र

BHK NEWS Mandi Lalit Chauhan

 अपने कार्यकर्ताओं से खुद को प्रदेश और देश का सर्वश्रेष्ठ मंत्री बताने वाले महेंद्र सिंह की असलियत यह है कि उन्होंने सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये अपने परिवार से लुटवा डाले हैं जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव भूपेंद्र सिंह ने जलशक्ति मंत्री पर आरोप लगाया है कि उन्हें यह अच्छी तरह से मालूम था कि ठेकेदारी से अथाह धन इकट्ठा किया जा सकता है क्योंकि वह स्वयं भी ठेकेदार रहे हैं।महेंद्र सिंह ने पहले बेटे रजत ठाकुर से ठेकेदारी कराई फिर चचेरे और मौसेरे भाईयों से उसके बाद भतीजे और दामाद से धर्मपुर की जनता का खून चुसाया।मंत्री के दामाद संजीव भंडारी को करोड़ो रुपये की सड़कों के ठेके दिए गए।उक्त ठेकेदार को राजनैतिक सरंक्षण के तहत करोड़ों रुपये के ठेके धर्मपुर मंडल के तहत जारी किए गए हैं।इन सभी कार्यों में कहीं पर भी नियमानुसार सही तरीके से काम नहीं हुआ है और अब वे इनकी पेमेंट लेने के लिए अपनी पत्नी को धरने पर बैठा कर अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्लैकमेल करने के लिए चाल चली है।जो एक तरफ़ जनता के सामने ड्रामा भर है और घटीया काम की पेमैंट लेने के लिए की गई घटिया हरक़त है।भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि धर्मपुर मंडल में जलशक्ति मंत्री के दामाद को ही इतने सारे ठेके कैसे दिये गए हैं इसकी जाँच होनी चाहिये।दूसरी तरफ जिन सड़को का निर्माण कार्य इन्होंने किया है वे कोई भी सही तरीके से नहीं किया गया है जिसके कारण उनपर गाड़ियां नहीं चलती हैं और करोड़ो रूपये का खर्च सरकार ने कर दिया है।उन्होंने बताया कि राख-ब्रेहल-सधोटी सड़क का निर्माण कार्य कागजों में तो पूरा कर दिया गया है और जलशक्त मंत्री ने दो साल पहले आनन फानन में अपने जन्मदिन पर उसका उदघाटन भीमुख्यमंत्री से करवा दिया था लेकिन हक़ीक़त में ये सड़क अभी भी अधूरी है और इस पर वर्तमान समय में कोई भी बाहन नहीं चलता है।इसी प्रकार छेज-गवेळा सड़क का कार्य भी सही तरीके नहीं किया गया है।प्रौन्न-रांगड़ सड़क बनने के छह महीने में ही उखड़ गयी है और इस सड़क के प्रभारी और अपने कार्यों के प्रति ईमानदार कनिष्ठ अभियंता इसी तनाव के चलते डिप्रेशन में चला गया था और गत वर्ष ह्रदय गति रुकने से मौत होने पर चर्चाएं इसी ठेकेदार घटिया निर्माण कार्य कार्यों को दी जा रही थी।इस सड़क को पास करवाने के लिए कनिष्ठ अभियंता और उच्च अधिकारियों पर उक्त ठेकेदार द्वारा नाजायज़ दबाब बनाया जा रहा था।इसके अलावा उभक-बनेहरडी,लौंगनी से मढ़ी वाया छुईघाट-बिंगा सड़क व अन्य कई और काम जो उक्त मंत्री के दामाद देकेदार ने किए हैं वे कोई भी विभागीय मानदण्डों के तहत नहीं किये गए हैं और अब वे मंत्री की बेटी व अपनी पत्नी को इन कार्यों की पेमेंट जारी करवाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं जो बहुत ही अनैतिक कार्य है और राजनैतिक ड्रामेबाजी है।भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि धर्मपुर मंडल में सभी ठेके मंत्री के सरंक्षण प्राप्त ठेकेदारों को ही होते हैं और उसके लिए उन्होंने नियमों को ताक पर रख कर चार साल से एक सहायक अभियंता को अधिशासी अभियंता बनाया हुआ है जो हर काम मंत्री के इशारे पर ही करते हैं।तो ऐसी स्थिति में मंत्री के दामाद के बिल पारित न होना इस बात का प्रमाण है कि वह सभी घटिया किस्म के कामों की पेमेंट हड़पना चाहते हैं जिसके लिए वे दो साल पहले खुद भी धरना दे चुके हैं और अब अपनी पत्नी को आगे कर दिया ताकि कर्मचारियों को इमोशनल ब्लैकमेल किया जा सके

जबकि पत्नी खुद सरकारी सेवा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। भूपेंद्र सिंह ये भी सवाल खड़े किए हैं कि ठेकेदार की पत्नी जो एक अध्यापिका भी हैं किस हैसीयत व बिना विभागीय अनुमति के कैसे धरने पर बैठ गई इसकी भी जांच होनी चाहिये।अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री सच में ईमानदार हैं तो वह अपने मंत्री और उनके रिश्तेदारों द्वारा लूटे गए करोड़ों रुपयों की सीबीआई जांच कराएं नहीं तो ईमानदारी का मुखौटा लगाना छोड़ दें। धर्मपुर में मंत्री के दिशा निर्देश के बिना ही विभाग काम कर रहे हैं।

BHK NEWS Himachal YouTube Channel Subscribe Now



*एक नई पहल का आगाज - यह पहल सोशल मीडिया पर बनी चर्चा का विषय* *चाय पर चर्चा का विषय बना बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान, बैनर व चायपत्ती के पैकेटों पर लिखा गया स्लोगन* *समाज व देश में जागरूकता लाने के लिए श्याम फर्नीचर स्टोर निरंतर अथक प्रयास करते नजर आएगा -: राजेश क्याल* *चायपत्ती के माध्यम से इस सन्देश को जन-जन तक पहुँचाने व बेटों की सोच में परिवर्तन लाने के लिए एक छोटा सा प्रयास -: रविकांत क्याल

 *एक नई पहल का आगाज - यह पहल सोशल मीडिया पर बनी चर्चा का विषय*



*चाय पर चर्चा का विषय बना बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान, बैनर व चायपत्ती के पैकेटों पर लिखा गया स्लोगन*


*समाज व देश में जागरूकता लाने के लिए श्याम फर्नीचर स्टोर निरंतर अथक प्रयास करते नजर आएगा -: राजेश क्याल*


*चायपत्ती के माध्यम से इस सन्देश को जन-जन तक पहुँचाने व बेटों की सोच में परिवर्तन लाने के लिए एक छोटा सा प्रयास -: रविकांत क्याल*

BHK NEWS Lalit Chauhan

*लक्ष्मणगढ़ - (सीकर)* -: कस्बें के मुख्य बस स्टैंड स्थित श्री श्याम फर्नीचर की ओर से बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान को लेकर लोगों में जागरूकता लाने के लिए एक नई पहल का आगाज किया गया। यह जानकारी देते हुए रविकांत क्याल ने बताया कि समाज में फैल रही कुरूतियों को मिटाने व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक बनाने के लिए कस्बें के युवा कवि हरीश शर्मा द्वारा चलाये जा रहे बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान का संदेश जन मानस तक पहुँचाने व आज के युग के समस्त अभिभावकगणों को जागरूक करने के लिए इस अभियान का स्लोगन श्याम फर्नीचर की ओर से श्री श्याम की जय हनुमान टॉप चायपत्ती के पैकेटों पर प्रकाशित कर यह संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए इस नई पहल का आगाज किया गया हैं। 

*बाजारों में लगने वाले बैनरों के माध्यम से भी दिया जा रहा हैं बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान का संदेश* -: श्री श्याम फर्नीचर स्टोर लक्ष्मणगढ़ श्री श्याम की जय हनुमान टॉप चायपत्ती के पैकेटों के माध्यम से ही नही बल्कि बाजारों में लगने वाले बैनरों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने व लोगों में जागरूकता लाने व सभी की सोच में परिवर्तन लाने के लिए अथक प्रयास करते नजर आ रहा हैं। यह जानकारी देते हुए राजेश क्याल ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का स्लोगन तो सभी जगह देखने को मिलता हैं पर सोचने वाली बात यह हैं कि समाज व देश में फैल रही कुरीतियों व गलत मानसिकता वालें लोगों से बेटियों को कैसे बचाया जाए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ करने से अब बेटियां नही बचने वाली अगर बेटियों को सच मे बचाना हैं और उनको पढ़ाना हैं तो पूरे देश को आवश्यकता है बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की। याद रखें अगर बेटा पढ़ा लिखा व संस्कारित होगा तो आवश्यकता ही नही होगी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की। अगर बेटे पढ़े लिखे व संस्कारित होंगे तो मेरा मानना है कि देश की हर एक बहिन बेटी अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी। क्याल ने बताया कि चायपति का यह नया कारोबार शुरू किया गया हैं और हमारी कोशिश यह है कि समाज में अगर किसी भी प्रकार की नई पहल का शुभारंभ किया जाता है तो देश के हर एक व्यक्ति का दायित्व बनता हैं कि उस पहल को लेकर अपनी ओर से अथक प्रयास करें। बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान को सार्थक बनाने में श्याम फर्नीचर स्टोर की ओर से जो अथक प्रयास किये जा सकते हैं वह अथक प्रयास निरंतर किये जायेंगे। अब जरूरत है देश के हर एक व्यक्ति व सम्मानीय प्रबुद्धजनों को आगे आने की।

Bhknews you tube channel



शनिवार, 2 अक्टूबर 2021

हिमाचल: आज की दिनभर की राजनीति गतिविधियां , उपचुनाव के प्रत्याशी पर क्या कहा जयराम ठाकुर ने विधायक विक्रमादित्य सिंह के बयान पर क्यों भड़के कर्मचारी शांता कुमार क्यों कह रहे हैं अमरिंदर सिंह को कांग्रेस में बनें रहने को JCB और बाइक की टक्कर में गई महिला की जान,

 हिमाचल: आज की दिनभर की राजनीति गतिविधियां , 

उपचुनाव के प्रत्याशी पर क्या कहा जयराम ठाकुर ने

विधायक विक्रमादित्य सिंह के बयान पर क्यों भड़के कर्मचारी

शांता कुमार क्यों कह रहे हैं अमरिंदर सिंह को कांग्रेस में बनें रहने को

JCB और बाइक की टक्कर में गई महिला की जान, 



Kinnaur : भावा वैली में दर्दनाक सड़क हादसा । जानिए कांग्रेस से कितने है उपचुनाव के प्रत्याशी

 

Kinnaur : भावा वैली में दर्दनाक सड़क हादसा ।
जानिए कांग्रेस से कितने है उपचुनाव के प्रत्याशी



राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते प्रकाश चौधरी फौजी की आप बीती उसकी जुबानी, थाने से वीडियो वायरल

 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते प्रकाश चौधरी
फौजी की आप बीती
उसकी जुबानी, थाने से वीडियो वायरलराष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते प्रकाश चौधरी

फौजी की आप बीती

उसकी जुबानी, थाने से वीडियो वायरल