*जल शक्ति विभाग में लगे जल रक्षक पैरा पंप ऑपरेटर पैराफिट रो को जेसीसी से बड़ी उम्मीद*
BHK NEWS । *कनेड*
*ललित चौहान*:-आज जल रक्षक पैरा पंप ऑपरेटर पैराफिट काफी लंबे समय से अपनी मांगे सरकार के सामने रख रहे हैं और कई बार अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्री जी से मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री के कहने पर वह जेसीसी अध्यक्ष अश्विनी ठाकुर और महामंत्री राजेश शर्मा से भी मिल चुके हैं। उनका कहना है कि जल रक्षकों की मांगे जायज है आने वाली 27 तारीख को जेसीसी की बैठक में जल रक्षक पैरा पंप ऑपरेटर पैराफिट की मांगों को पूरा करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस पर खूब राम पुष्पराज जवालु नमस्ते राम घनश्याम ठाकुर अजीत कुमार कमल गौरव सेन जगदीश कुमार विधि चंद मनोज कुमार मीना ठाकुर सुरेश कुमार अनंतराम अश्वनी कुमार सुनील पवन कुमार आदि का कहना है कि सरकार हमारे कार्य को देखते हुए हमारा बनवास जरूर खत्म करेगी।
दिसम्बर महीने से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ-2 का शुभारंभ
22 नवम्बर से 3 दिसंबर तक होंगे रजिस्ट्रेशन
इस बार 50 लाख की इनामी धनराशि से होगा प्रतिभाओं का सम्मान
*सत्यदेव शर्मा सहोड़*
ऊना। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में खेल महाकुंभ-2 का आयोजन इस वर्ष में दिसंबर माह में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संसदीय क्षेत्र की समिति सदस्य सतपाल सत्ती, प्रेम ठाकुर व सुमीत शर्मा ने यहां जारी संयुक्त बयान में बताया कि पूर्व में साल 2018 में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था जिसमें लगभग 5 हजार गांव के 40,000 प्रतिभागियों ने पांच खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। पिछले 2 वर्षों से कोरोना की वजह से खेल महाकुंभ नहीं हो पाया, लेकिन इस बार भारी उत्साह और भव्य तरीके से इसका आयोजन किया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका पंचायत स्तर पर उपलब्ध होगा।
उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ-2 के लिए नवंबर 22 से दिसंबर 3 तक तक पंजीकरण की प्रक्रिया हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तीनों जिला ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और तहसील देहरा में ब्लॉक स्तर की टीमों की जाएगी। इस बार क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी और फुटबॉल के साथ एथलेटिक्स की 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर और 1600 मीटर की प्रतिस्पर्धा को आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष के संसदीय खेल महाकुंभ में लगभग 50 लाख रुपये की राशि विजेता प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के दौरान वितरित की जाएगी। साथ ही स्पोर्ट्स स्किल काउंसिल द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट भी वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र में क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता को ₹100000 की राशि उपविजेता को 50000 की राशि तीसरे स्थान के लिए 31000 और चौथे स्थान के लिए 21000 की राशि दी जाएगी। अन्य संसदीय खेल प्रतियोगिताओं के विजेता को 51000, उपविजेता को 31000, तीसरे स्थान पर 21000 और चौथे स्थान के लिए ₹11000 दिया जाएगा। वहीं विधानसभा स्तर के विजेता को 5100, उपविजेता को ₹3100, प्रथम रनरअप को 2100 व दूसरे रनरअप को भी ₹2100 की पारितोषिक राशि दी जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों को टीशर्ट भी प्रदान की जाएगी। एथलेटिक्स में विजेताओं को
₹ 11, 000 उपविजेता को ₹ 5100
तीसरे स्थान पर ₹ 3100 व की इनामी राशि दी जाएगी। विधानसभा स्तर पर विजेता को ₹2,100
उपविजेता को ₹1,100 दूसरे स्थान पर 1100 दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता खेल महाकुंभ के आयोजन के लिए विधानसभा स्तर तक ऑर्गेनाइजिंग कमेटी, टेक्निकल कमेटियों सहित अन्य समितियों का गठन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में उच्च स्तरीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की जानकारी को भी संसदीय क्षेत्र में रजिस्टर्ड किया जाएगा और संसदीय क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। पिछली बार अनुराग ठाकुर ने जिस प्रकार खेल महाकुंभ का आयोजन करवाया था, उस तर्ज पर उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर सभी सांसद खेल महाकुंभ करवा रहे हैं। यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि हमारे मॉडल को देशभर में इतनी सराहना मिल रही है।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में बहुत जल्द ही पंचायत स्तर पर खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन आरंभ हो जाएगी। क्रिकेट के लिए रजिस्ट्रेशन फ़ीस 500 रुपए व अन्य खेलों के लिए 200 रुपए है। एथलेटिक्स के लिए पंजीकरण शुल्क 10 रुपए है। इस बार सांसद खेल महाकुंभ-2 में महिला टीमें में भी भाग ले सकेंगी जिनका रजिस्ट्रेशन निःशुल्क होगा। यह आयोजन जिला हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना के अतिरिक्त देहरा और धर्मपुर में किए जाएंगे। गौर रहे कि खेल महाकुंभ के प्रथम आयोजन में गांव एवं पंचायत स्तर से युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था एवं विभिन्न प्रकार के खेलों में अपना दमखम दिखाया था। गत आयोजन में हजारों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया एवं इनाम भी प्राप्त किए हैं। अब जबकि आयोजन फिर से होने जा रहा है तो इसके दूसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों में अभी से ही उत्साह बना हुआ है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवाओं एवं खिलाड़ी वर्ग ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा इस आयोजन को दोबारा आरंभ करवाने पर आभार व्यक्त किया है
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इकाई बनीखेत द्वारा लंबे अरसे से की जा रही मांग मुख्यमंत्री द्वारा पूरी हो गई
BHK NEWS
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बनीखेत द्वारा पधर ग्राउंड मे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी से मिले और बनीखेत मैं सरकारी महाविद्यालय खोलने की मांग की यह मांग विद्यार्थी परिषद की लंबे समय से थी क्योंकि क्षेत्र में लगभग 2 से 3000 छात्र पढ़ते हैं और उन्हें निजी महाविद्यालय में भारी भरकम फीस देकर पढ़ना पड़ता था मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी महाविद्यालय की घोषणा की है इसकी विद्यार्थी परिषद स्वागत करती हैं और हमें उम्मीद है यह घोषणा जो कि गई है इस पर जल्दी से जल्दी अमल किया जाएगा और एक भव्य महाविद्यालय के भवन का निर्माण किया जाएगा जिससे हजारों गरीब छात्रों को कहीं दूर रूम ना घर के नजदीक लेकर घर के नजदीक ही शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे।
इस मौके परचंबा नगर मंत्री हरीश मेहता बनीखेत कार्यकर्ता सूर्यांश कश्यप रक्षा अवंतिका हिमांशु ऋषि आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
बल्ह को बर्बाद करने के लिए केंद्र सरकार से बितपोषण हेतु गुहार बीते वर्ष भी लगाई और अब वित मंत्री से 3000 करोड़ रुपए का सागुफा वर्ष 2022-23 के लिए मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे के लिए छोड़ा
BHK NEWS
बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बने प्रेम दास चौधरी।
बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति की बैठक, जोगिन्दर वालिया की अध्यक्षता में हुई तथा सर्व सम्मति से प्रेम दास चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया।बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जोगिंदर वालिया तथा सचिव,नन्द लाल वर्मा ने कहा कि बल्ह में प्रस्तावित हवाई अड्डा विकास की बैठक में एक नया संसोधित 3150 मीटर लम्बा मास्टर प्लान जिसके अनुसार अब हवाई पट्टी का रनवे 1050 मीटर उत्तर की तरफ बढ़ा दिया गया। बल्ह को बर्बाद करने के लिए केंद्र सरकार से बितपोषण हेतु गुहार बीते वर्ष भी लगाई और अब वित मंत्री से 3000 करोड़ रुपए का सागुफा वर्ष 2022-23 के लिए मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे के लिए छोड़ा।बल्ह में प्रस्तावित हवाई अड्डे से 3000 बीघा भूमि मलकीयत तथा 450 बीघा सरकारी भूमि 13000 हजार किसान बर्बाद करने पर हिमाचल सरकार अड़ी हुई है जिसे कदापि सहन नहीं किया जा सकता। कयोंकि केंद्र सरकार पहले से ही अपने सार्वजनिक उपक्रमो को निजी हाथो में बेच रही है, ज्यादातर विमान व हवाई अड्डे पहले ही अदानी को बेच चुकी है और राज्य सरकार मार्च 2022 तक धर्मशाला हवाई अड्डे को भी निजी हाथो को देने जा रही, संघर्ष समिति को अंदेशा है कि जयराम सरकार मिलीभगत से बल्ह की उपजाऊ जमीन में एयरपोर्ट का एकतरफा फैसला लेकर जल्दी ही कोडियों के भाव जमीन लेकर इन्वेस्टर मीट के बहाने अदानी को सोंपना चाहती हैI सरकार से पूछना चाहते है बल्ह की उपजाऊ भूमि में ही हवाई अड्डे का निर्माण क्यों किया जा रहा है, और क्या हवाई अड्डा गेर उपजाऊ जमीन पर नहीं बनाया जा सकता तथा आजतक केंद्र सरकार ने हवाई अड्डे गेर उपजाऊ जमीन पर ही बनाये है।बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 नवम्बर,2021 को किसान विरोधी नीतियों एवं हवाई अड्डे के खिलाफ जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश,प्रधानमन्त्री भारत सरकार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत),भारतीय किसान संघ तथा किसान सभा के साथ सौंपेंगे।बैठक में परस राम,जोगिंदर वालिया,प्रेम दास चौधरी, बलवंत सैनी,भवानी सिंह,हरी राम,नन्द लाल,अमर सिंह वालिया,श्याम लाल चौधरी,कैप्टन प्रेम दास, जय राम सैनी,विजय कुमार,भागीरथ,महेंद्रपाल,गोविंद राम,रमेश,विनोद, पना लाल,मनी राम, सायरू राम शामिल हुए।
एबीवीपी के तेलका कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले जिसमें उन्होंने कहा कि
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समय-समय पर छात्र छात्राओं को महाविद्यालय में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करता आ रहा है तथा राजकीय महाविद्यालय तेलका मैं चल रही विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आपसे आग्रह करते हैं यह निम्नलिखित हैं
1 . राजकीय महाविद्यालय तेलका के भवन का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाए
2. महाविद्यालय में चल रहे प्राध्यापकों रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए
3. इतिहास अर्थशास्त्र व कॉमर्स के शिक्षक ना होने के कारण विद्यार्थियों की कक्षा नियमत नहीं हो पाई है इसलिए जल्द से जल्द है इन विषय शिक्षकों की नियुक्ति की जाए
4. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका के डिस्मेंटल हुए भवन का निर्माण शुरू किया जाए
5. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भजौत्रा में चला रहे अध्यापकों के रिक्त पद भरे जाएं
विद्यार्थी परिषद आ सकती है कि आप हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे इस मौके पर इकाई अध्यक्ष अंकित शर्मा इकाई सचिव अंकित शर्मा विकास शर्मा नवीन कुमार रोहित ठाकुर खुशबू सहित 15 कार्यकर्ता मौजूद रहे
कोरोना काल में बेरोजगार हुए युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खुल गया है.
कोरोना काल में बेरो
जगार हुए युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खुल गया है. प्रदेश की एचपीयू एसएससए (एमएनसी) आईएसओ सर्टिफाइड ऑर्गेनाइजेशन / नॉन गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने (961) विभिन्न पदों को भरने के लिए इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवारों से 22 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं. ऑर्गनाइजेशन के डायरेक्टर अश्वनी धीमान और प्लेसमेंट अधिकारी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया, कि इसमें सुरक्षा गार्ड के 125 पद सेल्स एग्जीक्यूटिव के 26 पद, ट्रैवल सेल्स एग्जीक्यूटिव के 47 पद, एक्स सर्विसमैन सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 25 पद, क्लर्क जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 27 पद, मशीन ऑपरेटर हेल्पर के 200 पद, आईटीआई ऑल ट्रेड के 89 पद, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के 37 पद, स्टाफ रिपोर्टर फील्ड एजेंट के 23 पद, रिक्रूटमेंट ऑफिस एजेंट के 156 पद, बैंक रिकवरी एग्जीक्यूटिव के 27 पद, स्टाफ नर्स एएनएम के 32 पद, जीएनएम के 42 पद, डिलीवरी ब्वॉय एग्जीक्यूटिव मेल के 33 पद, रिसेप्शनिस्ट फीमेल के 13 पद, ऑफिस कोऑर्डिनेटर फीमेल के 17 पद, मार्केटिंग एजेंट मेल के 19 पद , ड्राइवर के 23 पद अधिसूचित किए गए हैं. यह सभी पद रेगुलर बेसिस पर भरने के लिए हिमाचल प्रदेश , पंजाब, हरियाणा के लिए ही आरक्षित किए गए हैं. उन्होंने बताया कि इन पदों के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित, पदनाम सहित ,आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड ,रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र , जाति प्रमाण पत्र, लेटेस्ट पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ऑर्गेनाइजेशन के व्हाट्सएप नंबर 62304-06027 पर अपना बायोडाटा/ आवेदन भेज सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2021 शाम 5:00 बजे तक निश्चित की गई है. निर्धारित तिथि के बाद मिलने वाले आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे, उनके ऊपर कोई गौर नहीं किया जाएगा .इन पदों को भरने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है. इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता आठवीं में 50%, दसवीं में 45℅, बाहरवी में 52% ग्रेजुएशन मैं 60%, एवं डिप्लोमा कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीसीए, पीजीडीसीए , एमसीए में 55% अंक , आईटीआई डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में 60℅ अंक सहित हिमाचल प्रदेश सरकार के मान्यता प्राप्त संस्थान बोर्ड / यूनिवर्सिटी से उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है. यह सभी पद सिपला इंडिया लिमिटेड, गोदरेज इंडिया लिमिटेड, ग्लेशियल एडवेंचर्स इंडिया लिमिटेड, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, टेक महिंद्रा ऑटोमोबाइल लिमिटेड, हिम लाइव एजेंसी, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एलाइंस स्टाफिंग सर्विसेज, एंब्रोस इंडिया लिमिटेड, चेकमेट सिक्योरिटी सर्विसेज लिमिटेड, पैराग्रीन गार्डिंग लिमिटेड, ग्रुप फोर सिक्योरिटी लिमिटेड, टाटा मोटर्स लिमिटेड, जेड प्लस इंडिया लिमिटेड, मैक्स हॉस्पिटल, फोर्टिस हॉस्पिटल, आईवीवाई हॉस्पिटल, एमएन हॉस्पिटल , डीएमसी हॉस्पिटल के लिए ही भरे जा रहे हैं. इन पदों को भरने के लिए ऑर्गेनाइजेशन का हाल ही में एमओयू साइन हुआ है. इन सभी पदों को भरने के लिए संगठन बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी है . उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया ऑनलाइन लिखित परीक्षा 140 क्रमांक , हिमाचल सामान्य ज्ञान , एवरीडे साइंस , कंप्यूटर न्यूमेरिकल नॉलेज से संबंधित लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू 30 क्रमांक के आधार पर ही चयन किया जाएगा. सभी पदों के लिए लिखित परीक्षा 3 दिसंबर को उम्मीदवारों के व्हाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी. यहां स्पष्ट बता दे कि इन सभी पदों के लिए सभी श्रेणियों सामान्य वर्ग, एससी ,एसटी ,ओबीसी, स्वतंत्रता सेनानी के वर्गों के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क/ परीक्षा शुल्क 1,770/-, रुपए फिस चुकता करनी पड़ेगी, जो कि नॉन रिफंडेबल रहेगी. ऑर्गनाइजेशन द्वारा केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 3 दिसंबर 2021 को ऑनलाइन ही ली जाएगी. चयनित उम्मीदवारों का मासिक वेतनमान ग्रॉस पे- बैंड 8,250/- से लेकर 27,550/- ग्रॉस पे बैंड दिया जाएगा. इसके अलावा प्रोविडेंट फंड जीपीएफ , मेडिकल इंश्योरेंस, अटेंडेंस अलाउंस, प्रमोशन, वेतनवृद्धि, दुर्घटना बीमा, के साथ रहने व खाने की कैंटीन / मैस सुविधा निशुल्क दी जाएगी. यहां ऑर्गेनाइजेशन ने स्पष्ट किया है, कि ऐसे उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा में सफल नहीं होंगे उन्हें ऑर्गेनाइजेशन अपनी विभिन्न ब्रांच, शाखा ,कार्यालयों हेतु रिक्रूटमेंट ऑफिसर एजेंट नियुक्त किया जाएगा. जिनका कार्य उम्मीदवारों के संबंधित रोजगार कार्यालय से ही रहेगा. ऑर्गनाइजेशन द्वारा असफल उम्मीदवारों को भी नौकरी दी जाएगी. उम्मीदवार अधिकतर जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01907-262215 एवं एचआर अधिकारियों के नंबर 94181-39918, 85447-55515, 62309-06536 पर संपर्क कर सकते हैं.
कंगना रनौत पर इन बेतुके बयानों को लेकर देश की सरकार को तुरंत संज्ञान ले तथा कंगना रनौत पर तुरंत कार्रवाई करें
BHK NEWS Shimla Yadvinder
आज दिनांक 17/11/2021 को भारत की जनवादी नौजवान सभा फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा दिए जा रहे हैं बेतुके बयानों पर अपना विरोध दर्ज करती हैं कंगना द्वारा पहले देश की आजादी को लेकर कई सवाल खड़े किए गए एक और जहां इस देश को आजाद कराने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान कुर्बान की परंतु कंगना की नजरों में उनकी जान कुछ नहीं थी वही अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया गया है उन्होंने अपनी पोस्ट के माध्यम से राष्ट्रपिता को सत्ता का भूखा और चालाक बताया जोकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान है वही अपनी दूसरी पोस्ट के के माध्यम से कंगना ने कहा कि गांधीजी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए कंगना ने कहा की थप्पड़ मारने वाले के सामने दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं मिलती इस तरह के बेतुके बयान लगातार फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा दिए जा रहे हैं जोकि समाज में लोगों के बीच में तरह-तरह की भ्रांतियां पैदा करते हैं ।
भारत की जनवादी नौजवान सभा यह मांग करती है कि कंगना रनौत पर इन बेतुके बयानों को लेकर देश की सरकार को तुरंत संज्ञान ले तथा कंगना रनौत पर तुरंत कार्रवाई करें अन्यथा इस तरह के बयानों से देश में अराजकता का माहौल पैदा हो सकता है ।