फ़ॉलोअर

गुरुवार, 1 जून 2023

राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम रखा गया

 राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम रखा गया


BHK NEWS HIMACHAL 

अजय सूर्या :- आज सोलन के  लोरबाजार में सनातन धर्म मंदिर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम रखा गया। तथा भारतीय जनता पार्टी द्वारा महा जनसंपर्क अभियान का  शुभारंभ किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री नरेश बंसल जी भी उपस्थित रहे। तथा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ  राजीव सैजल। हिमाचल प्रदेश खादी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष परसोत्तम गुलेरिया जी। पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप। जिला महामंत्री नंदराम कश्यप। मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैध्य। राजेश कश्यप। लखविंदर राणा। भाजपा जिला पार्षद रमेश ठाकुर। परमजीत सिंह पम्मी। तथा सोलन एम सी के सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। व अन्य भारतीय जनता पार्टी के गणमान्य व्यक्ति भी  उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के  इलेक्शन की तैयारियां शुरू कर दी है। अब भारतीय जनता पाथर्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। उनका कहना है मोदी लाओ देश बचाओ।



करसोग मेहडी रूट पर जा रही एचआरटीसी बस खाई में गिरी, 40 के करीब यात्री थे सवार करसोग में खाई में गिरी HRTC बस, पेड़ो में फंसी

 करसोग मेहडी रूट पर जा रही एचआरटीसी बस खाई में गिरी, 40 के करीब यात्री थे सवार 


करसोग में खाई में गिरी HRTC बस, पेड़ो में फंसी



BHK NEWS HIMACHAL 

मंडी अजय सूर्या :- हिमाचल प्रदेश के मंडी जनपद के करसोग उपमंडल में खरोड़ी नामक स्थान पर एचआरटीसी की बस के खाई में गिरने की सूचना मिली है।



निगम की यह बस मैंढी से करसोग आ रही थी। खरोड़ी के नजदीक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि बस दो चीड़ के पेड़ों के बीच में फंस गई, इस कारण बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा बस गहराई में जा सकती थी।



हादसे के समय बस में 45 के करीब यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

इसके बाद घायलों को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाने का कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर को गहरी चोटें आई हैं। हादसे में कुछ यात्री घायल हुए हैं। लेकिन अधिकतर यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फ़िलहाल जानी नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

डीएसपी करसोग गीताजंलि ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। देखा जा रहा है कि कहीं कोई और लोग तो नहीं फंसे हैं। उसके बाद हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। कुछ लोगों को चोटें आई हैं और अधिकतर लोग सुरक्षित हैं।



राम पाल मलिक बने इंटक प्रदेश प्रवक्ता

 राम पाल मलिक बने इंटक प्रदेश प्रवक्ता



BHK NEWS HIMACHAL 

मंडी अजय सूर्या :- मंडी नाग चला से संबंध रखने वाले रामपाल मलिक इंटक प्रदेश प्रवक्ता बने हैं। जिस पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी इंटक प्रदेश अध्यक्ष महिमन चंद्र मुख्य सलाहकार संजय चौहान जी का तहे दिल से धन्यवाद किया है। उनका कहना है कि माननीय मुख्यमंत्री जी से जल्द ही जल रक्षक पैरा पंप ऑपरेटर पैराफिट सिलाई अध्यापिका आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा वर्कर मिड डे मील वर्कर मल्टीपरपज वर्कर टैक्सी ड्राइवर ट्रक ड्राइवर रेडी लगाने वालों बेरोजगार वर्ग आदि की समस्याएं  जल्द ही सरकार के समक्ष रखी जाएगी ताकि यह तमाम वर्ग अपना व अपने परिवार का पालन पोषण उचित प्रकार से कर सकें और जल्द ही सभी वर्गों का डिमांड चार्टर बनाकर सरकार के समक्ष रखा जाएगा।



युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन संयुक्त मोर्चा जिला बिलासपुर में अध्यक्ष की कमाण्ड वैटरन सुरेश कुमार को सौंपी और सह प्रभारी वैटरन रामानंद को नियुक्त किया- बालक राम शर्मा

 युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन संयुक्त मोर्चा जिला बिलासपुर में अध्यक्ष की कमाण्ड वैटरन सुरेश कुमार को सौंपी और सह प्रभारी वैटरन रामानंद को नियुक्त किया- बालक राम शर्मा



BHK NEWS HIMACHAL 

    बिलासपुर 01 युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन संयुक्त मोर्चा हिमाचल प्रदेश के वाईस चेयरमैन व हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण एंव विकास समिति अध्यक्ष जिला बिलासपुर के प्रभारी वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने बताया कि 30-5-2023 को वैटरन सैनिकों ने शहीद स्मारक बिलासपुर में आक्रोश रैली निकालकर एसी टु डीसी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी, माननीय प्रधानंत्री व माननीय रक्षामंत्री को ज्ञापन दिये और उसके बाद सर्किट हाउस में मीटिंग का आयोजन किया गया मीटिंग में वन रैंक वन पेंशन के बारे विस्तार पूर्वक बातचीत हुई और उसके बाद वैटरन सैनिकों की सर्वसम्मति से वैटरन सुरेश कुमार को युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन संयुक्त मोर्चा जिला बिलासपुर का अध्यक्ष बनाया गया और वैटरन सुबेदार रामानंद को सह प्रभारी नियुक्त किया गया यह फैसला सभी वैटरन सैनिकों की सर्वसम्मति से लिया गया।



युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन संयुक्त मोर्चे के वाईस चेयरमैन वैटरन बालक राम शर्मा ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार व सहप्रभारी रामानंद को पुष्पगुछ भेंटकर करते हुए बधाई दी और सभी वैटरन सैनिकों ने ताली बजाकर स्वागत करते हुए बधाई दी नवनिर्वाचित सुरेश कुमार ने बताया कि अध्यक्ष के साथ सभी वैटरन सैनिकों का धन्यवाद व आभार प्रकट करता हुं और मुझे जो पदभार दिया गया इसकी जिम्मेदारी को समझते हुए कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगा और सैनिको व विरागनाओं की समस्या को प्रोयोर्रटी प्राथमिकता के साथ करुंगा और अपने काम में खरा उतरने की कोशिश करुंगा इसी के साथ वाईस चेयरमैन शर्मा ने सबका धन्यवाद करते हुए मीटिंग समाप्त करने की घोषणा की।



विषय- बरसात के समय डेंगू मलेरिया की बिमारी का फैलना और शहर की साफ-सफाई व रखरखाव के सुझाव- बालक राम शर्मा

 विषय- बरसात के समय डेंगू मलेरिया की बिमारी का फैलना और शहर की साफ-सफाई व रखरखाव के सुझाव- बालक राम शर्मा



BHK NEWS HIMACHAL 

   बिलासपुर 01 युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन हिमाचल प्रदेश व पूर्व सैनिक कल्याण विकास संयुक्त मोर्चा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष वैटरन बालक राम शर्मा कोठीपुरा बिलासपुर (हि०प्र०) ने उपायुक्त महोदय को पत्र लिखकर भेजा और हमारे बताने का यह उद्देश्य है कि बिलासपुर में कुछ सालों से डेंगू बहुत फैलता आ रहा है चार पांच सालों से बिलासपुर में बहुत डेंगू मलेरिया फैलता है 2018 में डेंगू का काफी प्रकोप हुआ उस समय उपायुक्त विवेक भाटिया थे और उनको भी पत्र लिखकर सुझाव दिये थे और उन्होंने इसका एकदम एक्शन लिया सुझाव के एक दिन बाद उपायुक्त ने सभी विभागों की काफी बड़ी मीटिंग बुलाई जिसमें पंचायत लेवल तक बुलाये गये उपायुक्त ने मीटिंग में बताया कि जो अपनी जिममेदारी ठीक से नहीं निभाएगा उसके ऊपर एक्शन लिया जायेगा और काम सही न करना सफाई ठीक न रखना पानी का इकट्ठा होने पर चलान व जुर्माना लगेगा सख्ती से कार्यवाई होगी क्योंकि पुरे बिलासपुर में मलेरिया बहुत हो चुका था हमारा सुझाव है कि समय रहते एक्शन मोड़ पर आ जाना चाहिए।



    सुझाव- मलेरिया व डेंगू जैसी उत्पन्न होने से बिमारी की रोकथाम के लिए बचाव के उपाय।

1- शहर की व्यवस्था का रखरखाव-:

2. शहर वह सपिटल के एरिया की साफ सफाई

3. नालियों में कचरे से पानी का रुकना 

4. बरिष की गंदा पानी रोड़ पर व रास्तों में कचरा फैलना व गंदगी से बीमारियों का ज्यादा बढ़ने का अंदेशा बढ़ जाता है अक्सर यही कारण हैं मलेरिया व डेंगू का प्रकोप बढ़ना  5- लोगों द्वारा कचरा सही जगह पर न फेंकना और इलाके की बांट एरिया को ग्रुपों में बांटना 2. जिम्मेदारी सौपना सफाई के तरिके को बताना लागू करना जिम्मेदारी अधिकारी कर्मचारी से रिपोर्ट चेक बैंक फीडबैक रिपोर्ट लेना ॐ समय समय पर एरिये की इस्पेक्शन करना 10- समय देना एक सप्ताह दो सप्ताह तीन सपा एक महीना के लिहाज से समय देना

  11. शहर व नजदीक लगते गांव के लिए नियम और हिदायतों  

  12- पेड़ लगाना फल वाले और छायादार 13. कंपटीशन के तौर पर काम करवाना इनाम रखना 14. जिम्मेदार विभाग व जिम्मेदारी वाले व्यक्ति के इलाका ठीक न होने पर पेनल्टी जुर्माना लगाना 15- विभागों को जिम्मेदारी के साथ समय देने के साथ चेक बैंक फीडबैक रिपोर्ट का समय निर्धारित करना 16. समय समय पर मीटिंग लेते रहना सुझाव समस्य पर विचार विमर्श करना समाधान के लिए चर्चा करना ये हमारा भी है और परामर्श भी है ताकि पिछले कुछ सालों मलेरिया, डेंगू और करोना जैसी बीमारियों को बढ़ावा मिले इस की रोकथाम करना पहले ही अतिआवश्यक है। 



पंचायत की दुकानों का पुराना किराया किया बसूल:- गीता ठाकुर

 पंचायत की दुकानों का पुराना किराया किया बसूल:- गीता ठाकुर 





BHK NEWS HIMACHAL 

कुल्लू अजय सूर्या :- ग्राम पंचायत कटराईं की प्रधान गीता ठाकुर की कार्यकुशलता काफ़ी चर्चा में है। 

उपरोक्त वक्तव्य ग्राम पंचायत कटराईं की प्रधान गीता ठाकुर नें कहे। उन्होंने  कहा कि पंचायत की दुकानें व्यापारियों को न्यूनतम किराए पर दी जाती हैं, जिसका उद्देश्य बेरोज़गारी को ख़त्म कर स्वरोज़गार को बढ़ावा देना है। लेकिन कटराईं पंचायत की कुछ दुकानें ऐसी भी हैं जो कि बिना किराए के ही व्यापारियों द्वारा चलायी जा रही है। 



पंचायत में प्रधान बनने के बाद जब प्रधान गीता ठाकुर को पता चला कि इन दुकानों का किराया काफ़ी वर्षों से पंचायत को नहीं सौंपा गया है तो उन्होंने एक ऐसी कार्य योजना बनायी कि दो साल के अन्तर्गत ही पिछले कई वर्षों का किराया लगभग *दस लाख पचास हज़ार* की राशि बसूल की । 

प्रधान का कहना है कि ये पैसा पंचायत निधि में रहेगा और पंचायत के विकास कार्यों में ख़र्च किया जाएगा।इस निधि से जो कार्य होंगे वो बहुत जल्द ही पंचायत की जनता को समर्पित किए जाएँगे । 

बता दें कि पंचायत प्रधान एक निडर एवं प्रगतिशील स्वभाव की महिला हैं। जब से पंचायत में बतौर प्रधान इन्होंने कार्यभार सँभाला है तब से ही इनका मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों को ऊँचाइयाँ देना रहा है ।

पंचायत प्रधान का कहना है कि पंचायत विकास कार्यों से सबंधी कोई भी विषय होता है तो पंचायत की स्मस्त टीम उनका बहुत सहयोग देती है।जिसमें मुख्यत: पंचायत सचिव,उप प्रधान,स्मिति सदस्य एवं सभी वार्ड सदस्य शामिल हैं ।



चच्योट खंड की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 4 से

 चच्योट खंड की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 4 से


BHK NEWS HIMACHAL 


राकेश गोहर। चच्योट खंड की अंडर-14 छात्रओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 4-6 जून तक आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए सीसे स्कूल चच्योट के प्रधानाचार्य हेमराज कौंडल ने बताया प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार 4 जून को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी ब्रह्मदास चौहान सुबह 11 बजे करेंगे। प्रतियोगिता के समापन पर हिमाचल प्रदेश केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया मंगलवार 6 जून को बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया प्रतियोगिता में करीब 150 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें कबड्डी, खोखो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज व सांस्कृतिक कार्यक्रम  आयोजित किए जाएंगे।