जाने कंडाघाट में हुए हादसे का cctv कुटेज देखें कैसे हुए लाइव , उर्जा मंत्री को सुनें सचिवालय से क्या
Himachal news Mandi . Shimla . Kullu . solan. kangra . all' Himachal news we news provide
जाने कंडाघाट में हुए हादसे का cctv कुटेज देखें कैसे हुए लाइव , उर्जा मंत्री को सुनें सचिवालय से क्या
BHK NEWS Mandi
सीटू मज़दूर संगठन से सबन्धित औटसोर्स सफ़ाई मज़दूर यूनियन नगर निगम क्षेत्रीय कमेटी मंडी ने उनके शोषण करने की शिकायत लेबर ऑफिसर मंडी को की है।जिसकी सुनवाई गत दिनों लेबर ऑफिसर मंडी प्यारे लाल ने की औऱ मज़दूरों को श्रम कानूनों के तहत लाभ व सुविधा 15 दिनों के भीतर देने के लिए नगर निगम और सीएलसी कंपनी को दिए हैं।सीटू के ज़िला प्रधान भूपेंद्र सिंह और महासचिव राजेश शर्मा यूनियन की प्रधान कौशल्या देवी और सचिव रवि कुमार ने बताया कि मजदूरों को निर्धारित परफॉर्म पर पहचान पत्र जारी करने के आदेश लेबर ऑफिसर ने दिए हैं।इसके अलावा मज़दूरों को जैकेट, बर्दियाँ, जूते, ग्लब्ज़, मास्क और सैनिटाइजर तथा काम करने के लिए औजार उपलब्ध कराने तथा साप्ताहिक अवकाश तथा अन्य छुटियाँ देने के लिए भी आदेश जारी किए हैं।राज्य कर्मचारी बीमा योजना के तहत बीमा करने तथा भविष्य निधि नंम्बर भी उपलब्ध कराने के लिए कहा है।ओवरटाईम लगाने प र दोगुना अतिरिक्त राशि देने के लिए भी कहा है।सीटू के ज़िला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम और मज़दूर सप्लाई करने वाली सी एल सी कंपनी हस्ताक्षरित एम ओ के तहत मज़दूरों को सुविधाएं मुहैया नहीँ करवा रही है और मजदूरों का शोषण कर रही है।उन्होंने बताया कि 15 दिन गुज़र जाने के बाद भी नगर निगम ने इन मज़दूरों को श्रम अधिकारी के निर्देशों के अनुसार लाभ व सुविधा नहीं दे रहे हैं।उन्होंने बताया की अगर जल्दी मज़दूरों को लाभ जारी नहीं किये गए तो वे इसके लिए धरना प्रदर्शन और हड़ताल करेंगे।
भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच
राज्य कार्यालय: भौर, डाकघर: कनेड, जिला-मंडी हिमाचल प्रदेश-175019
सम्पर्क: 9418020254, 7018390029 ईमेल: joginderwalia54@gmail.com
बेली राम कौंडल जोगिन्दर वालिया
अध्यक्ष सयोंजक
B H K NEWS Mandi 21 अगस्त,2021
भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच, दुवारा अतिरिक्जित जिलाधीश मंडी श्री जतिन लाल के माध्यम से मुंख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी को भूमि अधिग्रहण, 2013 कानून को लागु करने हेतु मांग पत्र सोंपा I
आज दिनाक 21 अगस्त को भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच के राज्य अध्यक्ष, श्री बी आर कोंडल, सयोंजक जोगिन्दर वालिया के नेतृत्व मै अतिरिक्त जिलाधीश मंडी श्री जतिन लाल के माध्यम से मुंख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी को भूमि अधिग्रहण, 2013 कानून को लागु करने हेतु एक मांग पत्र सोंपा और इसके इलाबा प्रदेश भर से 6 जिला मै मंच के सह-सयोंजकों जिसमे शिमला मै श्री परमानन्द शर्मा, सोलन मै श्री बी एस मेहता, बिलासपुर मै श्री मदन शर्मा, काँगड़ा मै राजेश पठानिया व कुल्लू से नरेश कुकू ने जिला स्तर पर अपने-अपने जिलाधीशों के माध्यम से एक मांग पत्र श्री जयराम ठाकुर जी, माननीय मुख्यमन्त्री, हिमाचल प्रदेश सरकार, को दिया गया I
भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच के प्रदेश संजोयक, जोगिन्दर वालिया ने कहा की हिमाचल प्रदेश में पिछले वर्षों से राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण द्वारा विभिन्न फोरलेन सड़कें बनाई जा रही हैं जिसमें मुख्यतः परवाणू-शिमला, किरतपुर- मनाली, मटोर-शिमला, पठानकोट-मंडी , पिंजौर-नालागढ़ , हमीरपुर–कोटली-मंडी आदि मार्ग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 63 नए राष्ट्रीय उच्च मार्ग बनाने हेतु परियोजनाओं के प्रारूप तैयार किये जा रहे हैं। रेलवे लाइन बिछाने के लिए भानुपल्ली से बिलासपुर –लेह एवं चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन के लिए भी भूमि अधिग्रहण की जा रही है तथा एअरपोर्ट निर्माण एवं विस्तार हेतु भी भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव है। बिजली निर्माण हेतु बांध/ टावर लाइन बिछाने के लिए भी जमीन का अधिग्रहण किया गया है या किया जा रहा है। उपरोक्त परियोजना मै भूमि अधिग्रहण, 2013 कानून (पुनर्स्थापना, पुनर्वास व चार गुना मुआबजा) को हिमाचल सरकार पूर्णतः लागू नहीं कर रही है इस बात की हेरानी व्यक्त की गई कि पिछले 3 बर्ष बीत जाने के बाबजूद भी हिमाचल सरकार अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं ले पाई है और कानून कों लागु करने मै आना-कानी कर रही है I
राज्य अध्यक्ष श्री बी आर कोंडल ने मांग करते हुए कहा कि श्री जयराम ठाकुर की सरकार, पुनर्स्थापना, पुनर्वास तथा भूमि अधिग्रहण, 2013 के अनुसार फैक्टर-2 (चार गुना मुआबजा) को फोर लेन व रेलवे लाइन मै लागु करे व नये प्रोजेक्ट्स के लिए स्थान का चयन तकनीकी आधार पर सोशल इम्पैक्ट सर्वे के पश्चात ही किया जाए व गैर कृषि भूमि व जहां पर न्यूनतम विस्थापन हो ऐसी साइट को वरीयता दी जाए, स्थानीय जनता के इज़मेंट राइट्स को सुनिश्चित किया जाए, मार्केट रेट के अनुसार मुआवजा दिया जाए, मुआवजे का भुगतान अतिशीघ्र किया जाये, प्रस्तावित सड़क के बाहर परियोजना से प्रभावित मकानों, जमीन व बगीचे का नुकसान का मुआबजा दिया जाये, रोड़ प्लान के अनुसार भूमि अधिग्रहण किया जाये तथा मिट्टी डम्पिंग के स्थान तय किये जाये व पहाड की तरफ स्टेप कटिंग की जाये, भूमि की निशानदेही कर पक्की बुरजियाँ लगाई जाएं, 5 मीटर कंट्रोल विड्थ व 3 मीटर टीसीपी योजना से निरस्त किया जाये, उच्च न्यायलय व मंडलीय न्यायलय में लंबित जमीन अधिग्रहण के मामलों की निर्धारित समय सीमा में सुनवाई कि जाये व स्थानीय लोगो को सभी परियोजनायों में 70% रोजगार सुनिश्चित किया जाये इसके इलाबा जिला सत्र पर समस्याओं के निवारण व परियोजना कार्यान्वयन हेतु सयुंक्त समिति गठित कि जाये जो उचित निर्णय ले सके I भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच मांग करता है की उपरोक्त मुद्दों को सरकार जल्दी से सुलझाया जाये अन्यथा अक्टूबर माह में भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच, राज्य/जिला स्तरीय आन्दोलन करेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य, केंद्र सरकार व राष्ट्रीयउच्च मार्ग के अधिकारियों की होगी I
प्रतिनिधिमंडल मै अध्यक्ष श्री बेलीराम कोंडल, सयोंजक जोगिन्दर वालिया के इलावा जडोल-पुंग से राजकुमार वर्मा, पुंग-नोलखा से बालचंद वालिया, नोलखा-डडोर से जितेंदर वर्मा, डडोर-नागचाला से भूपसिंह सकलानी, नागचाला-बेहना से दीवान चंद , विजय ठाकुर, बिन्द्रबनी-पंडोह से बीरबल शर्मा, थालौट से नेत्र ठाकुर, कोटली से प्रशांत व योगेश कुमार, ने हिस्सा लिया I
सयोंजक
जोगिन्दर वालिया
7018390029
साहब जी आपके वयान ने तो हमें परेशानी में डाल दिया है
B H K NEWS Mandi
आज दिनांक 20.03.2021 को जिला खो-खो संघ मंडी की बैठक श्री पी एन आजाद औफिशियल भारतीय खो -खो संघ एवं सचिव जिला खो खो संघ की अध्यक्षता में संपन्न हुई तथा बैठक में कैप्टन विजय कुमार वरिष्ठ उपप्रधान, एवं प्रधान ग्राम पंचायत चंडयाल, श्री हेम राज कोषाध्यक्ष, श्री पूर्ण चंद ठाकुर उपाध्यक्ष जिला खो खो संघ मंडी, श्री खेम चंद उपाध्यक्ष, श्री रमेश कुमार संयुक्त सचिव व राष्ट्रीय खो खो खिलाड़ी, श्री खेम चंद गुप्ता संगठन सचिव, विशेष रूप में उपस्थित हुए।
बैठक में 29-08-2021 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर खेल मैदान में चयन ट्रायल लिया जायेगा जिसके लिए श्री रमेश यादव, व श्री राजेश वर्मा को कन्वीनर बनाया गया है तथा जिला खो -खो संघ मंडी कार्रयाकारिणी का विस्तार किया गया श्रीमती अन्जु शर्मा, श्री नरेश कुमार, को संयुक्त सचिव बनाया गया तथा जगदीश ठाकुर, राकेश चौहान गरलोग, जितेंद्र पधर से, प्रकाश चंद (धार), देवी राम (खिल) सदस्य बनाया तथा अजीत कुमार संगठन सचिव बनाया गया