फ़ॉलोअर

शनिवार, 22 जनवरी 2022

मंडी जहरीली शराब के कहर और अवैध फैक्ट्रीयों पर पुलिस की कार्रवाई पर क्या बोले DIG

 

मंडी जहरीली शराब के कहर और अवैध फैक्ट्रीयों पर पुलिस की कार्रवाई पर क्या बोले DIG



*पराक्रम दिवस : एबीवीपी एचपीयू इकाई ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य पर किया संगोष्ठी का आयोजन |*



*पराक्रम दिवस : एबीवीपी एचपीयू इकाई ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य पर किया संगोष्ठी का आयोजन |*




______bhk news Himachal___________

22 जनवरी 2022




अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज दिनांक 22 जनवरी 2022 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती व  पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया |  इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में श्री हरीश कुमार जी ( चेयरमैन राजनीतिक विज्ञान विभाग हि.प्र.वि.वि.) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गौरव अत्रि जी ( अ.भा.वि.प. हिमाचल प्रान्त संगठन  मंत्री ) मौजूद रहे | 




युवाओं को सम्बोधित करते हुए गौरव अत्रि ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस साहसी,नेतृत्व कौशल से परिपूर्ण और असाधारण वक्ता थे. वे खुद तो भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल थे ही पर उन्होंने अन्य कई लोगों को भारतीय राष्ट्रीय सेना में शामिल होने और भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया था. नेताजी के नाम से लोकप्रिय सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजों से लड़ने के लिए आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी. नेताजी की राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा का सम्मान करने और उन्हें याद करने के लिए भारत सरकार ने हर साल 23 जनवरी को उनके जन्मदिन को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया.सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने के पीछे का मकसद देश के लोगों, खासतौर पर युवाओं में नेताजी की तरह ही विपरीत परिस्थितियों का सामना करने और उनमें देशभक्ति की भावना का संचार करना है |




कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरीश कुमार ने कहा कि जब देश अंग्रेजी हुकूमत का गुलाम था तब नेताजी सुभाष चंद्र बोस आजाद हिंद फौज बनाकर देश की आजादी के लिए बिगुल फूंका था.नेताजी की अदम्य भावना और राष्ट्र के लिए उनके नि:स्वार्थ सेवा के सम्मान में उनको याद रखने के लिए भारत सरकार ने हर साल 23 जनवरी पर उनके जन्मदिन को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है. इससे देश के लोगों विशेषकर युवाओं को विपत्ति का सामना करने में नेताजी के जीवन से प्रेरणा मिलेगी और उनमें देशभक्ति और साहस की भावना समाहित होगी. उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के साथ-साथ नेताजी का जुड़ाव सामाजिक कार्यों में भी बना रहा. बंगाल की भयंकर बाढ़ में घिरे लोगों को उन्होंने भोजन, वस्त्र और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का साहसपूर्ण काम किया था. समाज सेवा का काम नियमित रूप से चलता रहे इसके लिए उन्होंने 'युवक-दल' की स्थापना की.अपने सार्वजनिक जीवन में सुभाष को कुल 11 बार कारावास की सजा दी गई थी. सबसे पहले उन्हें 16 जुलाई 1921 को छह महीने का कारावास दिया गया था. 1941 में एक मुकदमे के सिलसिले में उन्हें कलकत्ता की अदालत में पेश होना था, तभी वे अपना घर छोड़कर चले गए और जर्मनी पहुंच गए. जर्मनी में उन्होंने हिटलर से मुलाकात की. अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध के लिए उन्होंने आजाद हिन्द फौज का गठन किया और युवाओं को 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' का नारा भी दिया. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान भी किया | 

https://amzn.to/3fIVCTa https://amzn.to/3KneGVi https://amzn.to/3qNLKOB


इकाई उपाध्यक्ष अनिल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का व्यक्तिगत हमें सिखाता है कि आत्मसम्मान गौरव और देश की रक्षा करना ही हमारा धर्म है | उन्होंने कहा कि नेताजी राजनीतिक, साहित्यिक और ऐतिहासिक दृष्टि से क्रांतिकारि नेता थे,उन्होंने भारतीयों को झुकना नहीं लड़ना सिखाया | अनिल ने कहा कि नैतिक मूल्यों और देश प्रेम की भावना की स्थापना करके ही हम अपने महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएंगे |

https://amzn.to/3fIVCTa


https://amzn.to/3KneGVi


https://amzn.to/3qNLKOB

*पैरा ओलम्पिक खिलाडियों तथा वि.वि. के सफाई कर्मचारियों का भी हुआ सम्मान*


इकाई उपाध्यक्ष अनिल ने कहा कि आज आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सफाई कर्मचारियों तथा पैरा ओलम्पिक खिलाडियों को भी सम्मानित किया गया |


https://amzn.to/3fIVCTa https://amzn.to/3KneGVi https://amzn.to/3qNLKOB

 कार्यक्रम के अंत में अनिल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित करते हुए सभी से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया | 

 ___________________



शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

Shimla : मंडी में जहरीली शराब के मामले पर DGP संजय कुंडु

 

Shimla : मंडी में जहरीली शराब के मामले पर DGP संजय कुंडु



बांध निर्माण को लेकर समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर करने के बाद मुख्यमंत्री का संबोधन

 

बांध निर्माण को लेकर समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर  करने के बाद मुख्यमंत्री का संबोधन



भारत की जनवादी नौजवान सभा की जिला कमेटी मंडी ने आज उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

 भारत की जनवादी नौजवान सभा की जिला कमेटी मंडी ने आज उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा


https://amzn.to/3qNLKOB


 भारत की जनवादी नौजवान सभा की जिला कमेटी मंडी ने आज उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि प्रदेश में बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए । तथा जिस प्रकार की घटना जिला के उपमंडल सुंदरनगर में हुई है। इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। शराब माफिया व अन्य नशों के माफिया प्रदेश में सक्रिय है। प्रशासन और सरकार की शय इन माफियाओं के ऊपर है, जिस कारण यह बेखौफ होकर नशीले पदार्थों का कारोबार कर रहे हैं। नौजवान सभा मांग कर रही है कि प्रदेश में शराब के माफिया के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाए तथा भांग व चिटटा जैसे नशीले पदार्थों के कारोबार करने वालों पर नकेल कसी जाए। इन सभी प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए विशेष दल का प्रबंध किया जाए, ताकि जिस प्रकार की घटना सुंदरनगर में हुई है और 7 लोगों ने अपनी जान गवा चुके हैं, इसे रोका जा सके। नहीं तो इस प्रकार की घटनाएं दिन प्रतिदिन प्रदेश में देखने को मिलेगी। यदि सरकार नशे के कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही नहीं करती है तो मजबूरन नौजवान सभा को इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। इस अवसर पर नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल, अजय वैद्य, ज़िला उपप्रधान चेतन ठाकुर, सदर सचिव वेद कुमार, पविंदर कुमार ,पूर्ण इत्यादि ने हिस्सा लिया।


हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए कोरोना काल में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है.

 हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए कोरोना काल में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है.


BHK NEWS Himachal

हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए  कोरोना काल में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है. प्रदेश की मल्टीनेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी हिमाचल अनइंप्लॉयड सर्विस सिलेक्शन एसोसिएशन एनजीओ  सोलन ने विभिन्न श्रेणियों के (497) पदों को भरने के लिए इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवारों से 28 जनवरी 2022 तक  ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं. एजेंसी के निदेशक अश्वनी सिंह गुलेरिया ने बताया, कि इसमें प्लेसमेंट अधिकारी एजेंट के (365) पद, सुरक्षागार्ड के (59) पद, फील्ड / सेल्स एग्जीक्यूटिव के (73) पद, एक वर्ष के लिए अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे, जिन्हें बाद में रिन्यूअल किया जाएगा. कार्यकुशलता के आधार पर इन्हें रेगुलर भी किया जा सकता है. प्रदेश के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए अपना बायोडाटा फोननंबर सहित, आधार कार्ड, लेटेस्ट पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पहचान पत्र, हिमाचली बोनाफाइड , शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रति एजेंसी के व्हाट्सएप नंबर 62304-06027 पर अपना आवेदन  ऑनलाइन 28 जनवरी 2022 तक भेज सकते हैं. एजेंसी प्लेसमेंट अधिकारी एजेंट के (365) पद, हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में 32 पद , जिला कुल्लू में 33 पद,  जिला कांगड़ा में 30 पद, जिला उन्ना में 34 पद, जिला हमीरपुर में 36 पद, जिला शिमला में 29 पद , जिला बिलासपुर में 28 पद, जिला चंबा में 24 पद,  जिला लाहौल स्पीति में 29 पद, जिला सोलन में 34 पद, जिला सिरमौर में 32 पद, जिला किन्नौर में 24 पद अधिसूचित किए गए हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है. रिक्रूटमेंट एजेंसी द्वारा उम्मीदवारों का फाइनल चयन लिखित परीक्षा के आधार पर ही किया जाएगा. लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी. एजेंसी द्वारा शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा रविवार 6 फरवरी 2022 को उम्मीदवारों के व्हाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन ही ली जाएगी.  एजेंसी द्वारा लिखित परीक्षा का परिणाम 13 फरवरी 2022 को एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट  www.hpussa.in एवं अन्य समाचार पत्रों पर भी देख सकते हैं .  एजेंसी द्वारा सभी चयनित उम्मीदवारों को 15 फरवरी 2022 को ऑनलाइन जॉइनिंग आर्डर जारी कर दिए जाएंगे.  लिखित परीक्षा में हिमाचल सामान्य ज्ञान/एवरीडे साइंस /कंप्यूटर न्यूमेरिकल एटीट्यूट से संबंधित प्रश्न (140) क्रमांक, ऑब्जेक्टिव टाइप/ एमसीक्यू पूछे जाएंगे. एजेंसी द्वारा नियुक्त किए गए उम्मीदवारों का मासिक वेतनमान ग्रेड पे 10,500/- से लेकर 28,300/-  ग्रॉस पे बैंड दिया जाएगा एवं अन्य वित्तीय लाभ भी दिए जाएंगे. यहां स्पष्ट बता दें कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के वर्गों के लिए अनुसूचित जाति, अनरिजर्व्ड/ जनरल कैटेगरी, ओबीसी, एससी, एसटी, स्वतंत्रता सेनानी, एवं पिछड़ा वर्ग  के लिए (1,870) रुपए अदा करना होगा, जो की नॉन रिफंडेबल रहेगा. एजेंसी द्वारा प्लेसमेंट अधिकारी एजेंट पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं में 60℅ अंक ,12वीं में 50% अंक, एवं ग्रेजुएशन में 55% अंक एवं एमबीए में  65% अंक  मान्यता प्राप्त बोर्ड/ यूनिवर्सिटी /विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है. सिविल सुरक्षा गार्ड एवं फील्ड एग्जीक्यूटिव पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए मार्केटिंग/ फाइनेंस निर्धारित की गई है. प्लेसमेंट अधिकारी एजेंट को          एचपीयूएसएसए  (एनजीओ) एजेंसी अपनी ब्रांच/ शाखाओं/ कार्यालयों हेतु अपने गृह जिला में ही तैनाती दी जाएगी.  जबकि सुरक्षागार्ड को   हॉस्पिटल स्टेट पावर प्रोजेक्ट,   मेडिकल कॉलेज , एवं बैंकों में तैनाती दी जाएगी. उम्मीदवार अधिकतर जानकारी के लिए  कार्यालय के दूरभाष नंबर 01907-292034 एवं (एचआर) अधिकारी के मोबाइल नंबर 94181-39918 पर संपर्क कर सकते हैं.

https://amzn.to/3qNLKOB

वाइट



गुरुवार, 20 जनवरी 2022