फ़ॉलोअर

बुधवार, 4 अगस्त 2021

कोरोना नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री जयराम ने 10 अगस्त को बुलाई कैबिनेट बैठक

 *कोरोना नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री जयराम ने 10 अगस्त को बुलाई कैबिनेट बैठक




*मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों मंत्रिमंडल की बैठक में भी सख्ती करने के फैसले लिए गए हैं। अगर मामले और बढ़े तो 10 अगस्त की मंत्रिमंडल की बैठक में और भी सख्ती होगी।*


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कोरोना नियंत्रण के लिए 10 अगस्त को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्ती की जा सकती है। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही।


सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि इस संबंध में पहले से ही सख्ती करने के बारे में एडवाइजरी जारी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों मंत्रिमंडल की बैठक में भी सख्ती करने के फैसले लिए गए हैं। अगर मामले और बढ़े तो 10 अगस्त की मंत्रिमंडल की बैठक में और भी सख्ती होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें