फ़ॉलोअर

बुधवार, 4 अगस्त 2021

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत आने वाले बहुतकनीकी संस्थानों में प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। सामान्य वर्ग के लिए 650 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 31 जुलाई से 17 अगस्त तक निर्धारित की गई है।*

 *हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत आने वाले बहुतकनीकी संस्थानों में प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। सामान्य वर्ग के लिए 650 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 31 जुलाई से 17 अगस्त तक निर्धारित की गई है।*




द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए प्रवेश शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 650 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है। दो वर्षीय फार्मेसी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आवेदन करने की तिथि 31 जुलाई से 16 अगस्त तक निर्धारित की गई है। इसमें प्रवेश के लिए प्रवेश शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 350 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है।


आईटीआई में आवेदन करने की तिथि एक अगस्त से 16 अगस्त तक निर्धारित की गई है और इसमें प्रवेश के लिए प्रवेश शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 350 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 16 राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हैं, जिनमें विभिन्न कोर्सों के लिए 1830 सीटें भरी जानी हैं। हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में आठ निजी बहुतकनीकी संस्थान हैं, जिनमें विभिन्न कोर्सों के लिए 1420 सीटें भरी जानी हैं। इसके अलावा प्रदेश में दो राजकीय फार्मेसी संस्थान हैं, जिनमें फार्मेसी की 80 सीटें भरी जानी हैं औरा 15 निजी फर्मेंसी संस्थान हैं, जिनमें फार्मेंसी की 900 सीटें भरी जानी हैं।


वर्तमान में 139 राजकीय आईटीआई हैं, जिनमें विभिन्न ट्रेडों के लिए लगभग 14,000 से अधिक सीटें भरी जानी हैं। इसके अलावा 134 निजी आईटीआई हैं, जिनमें विभिन्न ट्रेडों के लिए लगभग 9000 से अधिक सीटें भरी जानी हैं। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला सचिव आरके शर्मा ने कहा कि अभी तक लगभग 4600 छात्र और छात्राएं आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। इच्छुक छात्र और छात्राएं हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के वेब पोर्टल में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें