फ़ॉलोअर

रविवार, 1 अगस्त 2021

*देशद्रोही पन्नू को मारने वाले को देंगे 21 लाख* धर्मशाला में शिव सेना हिंद के अध्यक्ष ने किया ऐलान विदेश से अरेस्ट कर भारत लाने का सारा खर्च भी देंगे

 *देशद्रोही पन्नू को मारने वाले को देंगे 21 लाख*


 धर्मशाला में शिव सेना हिंद के अध्यक्ष ने किया ऐलान

 विदेश से अरेस्ट कर भारत लाने का सारा खर्च भी देंगे

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने देने की धमकी देने वाले खालिस्तान समर्थक एवं सिख फार जस्टिस संगठन (एसएफजे) के कर्ताधर्ता गुरपतवंत सिंह पन्नू का एनकाउंटर करने वाले को शिव सेना हिंद 21 लाख रुपए का इनाम देगी। धर्मशाला में आयोजित विशेष बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने यह घोषणा की। निशांत शर्मा ने पन्नू के खिलाफ शिमला के साइबर थाने में राजद्रोह का मामला दर्ज होने पर हिमाचल पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विदेश की धरती से पन्नू जैसे गद्दार को गिरफ्तार कर लाने में सरकार का जितना भी खर्चा आएगा, वह शिव सेना हिंद अदा करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस और कैप्टन सरकार के सख्त एक्शन की वजह से पन्नू जैसे गद्दारों को औंधे मुंह गिरना पड़ा।

 अब पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार की तरह जिस तरह से हिमाचल सरकार और हिमाचल पुलिस पन्नू के खिलाफ सख्ती बरत रही है। निशांत शर्मा ने कहा कि पन्नू जैसे गद्दार का या तो जल्दी से जल्दी एनकाउंटर होना चाहिए या फिर इस देशद्रोही को विदेश से गिरफ्तार कर भारत लाकर लाल किला के बाहर फांसी के फंदे पर लटकाया जाना चाहिए। पन्नू पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि पन्नू को पंजाब की धरती से उखाड़ने वाली शिव सेना हिंद ने अब हिमाचल में भी मोर्चा संभाल लिया है। जैसे शिव सेना हिंद ने पंजाब में रेफरेंडम-2020 मुहिम की हवा निकाली है, वैसे ही हिमाचल प्रदेश की धरती से कट्टरपंथी ताकतों को उखाड़ कर फेंक देंगे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अपील की कि पन्नू जैसे देश द्रोहियों के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें