*विधानसभा का मानसून सत्र आज से*
पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा को किया जाएगा याद
कोविड की तीसरी लहर की संभावित चुनौतियों के बीच सोमवार से प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा। दोपहर दो बजे से सदन की कार्यवाही चलेगी, जिसमें पहले दिन शोकोद्गार होगा। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के देहांत के चलते पूरा सदन उन्हें याद करेगा और इसके बाद कार्यवाही को मंगलवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। 13 अगस्त तक चलने वाले मानसून सत्र के दौरान 10 बैठकें होंगी। विधायकों की तरफ से अब तक 853 सवालों के नोटिस विधानसभा सचिवालय को मिले हैं। इसके अलावा नियम 130 के तहत 7, 101 के तहत चार सूचनाएं मिली हैं। कोरोना संक्रमण की चुनौती से पार पाने के मद्देनजर विधानसभा ड्यूटी पर तैनात रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के पासों की संख्या को 1200 से घटा कर 800 किया गया है। इस बार दर्शक दीर्घा में आगंतुकों को अनुमति होगी, मगर 40 ही पास जारी किए जाएंगे।
रविवार को पत्रकारों से विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि देश व प्रदेश में कोरोना महामारी की रफ्तार कम अवश्य हुई है, मगर थमी नहीं है। मानसून सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में प्रवेश से पहले आगंतुकों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। दो शिफ्टों में चिकित्सक व फार्मासिस्ट तथा स्टाफ नर्स कार्य करेंगे। विधानसभा सचिवालय के मुख्य द्वारों, सदन के बाहर पक्ष व प्रतिपक्ष गैलरी तथा लॉंज व अधिकारी दीर्घा के बाहर फुट पैडल के साथ सेनेटाइजेशन की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि बजट सत्र में आगंतुकों के पास जारी न करने का फैसला लिया गया था, मगर इस बार उनके भी पास बनेंगे। मुख्यमंत्री व मंत्रियों से आगंतुकों की मुलाकात के लिए
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें