फ़ॉलोअर

मंगलवार, 10 अगस्त 2021

हिमाचल में फिर पांव पसारने लगा कोरोना

 *हिमाचल में फिर पांव पसारने लगा कोरोना* 






दो से आठ अगस्त तक  88887 लोगों के कोविड टेस्ट   1726 पॉजिटिव, दो फीसदी पहुंची संक्रमण दर

शिमला




हिमाचल में एक बार फिर कोरोना की संक्रमण दर दो फीसदी के करीब पहुंच गई है। पिछले एक सप्ताह दो से आठ अगस्त के बीच की रिपोर्ट के अनुसार मंडी, चंबा और लाहुल-स्पीति में लगातार मामलों में वृद्धि हो रही है। इसके चलते  राज्य सरकार ने बढ़ते मामलों पर और ज्यादा जागरूकता और सतर्कता के निर्देश दिए हैं। राज्य में गत सप्ताह दो से आठ अगस्त तक 88887 लोगों के कोविड टेस्ट किए। इनमें से इस अवधि के दौरान 1726 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या 1962 हैं। राज्य में गत एक सप्ताह में कोविड पॉजिटिविटी दर 1.9 प्रतिशत दर्ज की गई है।  इस अवधि के दौरान प्रदेश में 13 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई हैं। राज्य में कोविड के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाव के दृष्टिगत कोविड अनुरूप व्यवहार का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।

राज्य में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा

बिलासपुर

9089 लोगों के टेस्ट

84 पॉजिटिव

पॉजिटिविटी दर 0.9 त्न

चंबा

12071 के टेस्ट

394 पॉजिटिव

पॉजिटिविटी दर 3.3 त्न

हमीरपुर

9886 लोगों के टेस्ट

148  पॉजिटिव

पॉजिटिविटी रेट 1.5 त्न

कांगड़ा

14061 लोगों के टेस्ट

213 पॉजिटिव

पॉजिटिविटी दर 1.5 त्न

किन्नौर

1550 लोगों के टेस्ट

13 पॉजिटिव

पॉजिटिविटी दर 0.8 त्न

कुल्लू

4044 लोगों के टेस्ट

87 पॉजिटिव

पॉजिटिविटी दर 2.2 त्न

लाहुल-स्पीति

776 लोगों के टेस्ट

27 पॉजिटिव

पॉजिटिविटी दर 3.5 त्न

मंडी

5826 लोगों के टेस्ट

445 लोग पॉजिटिव

पॉजिटिविटी दर 7.6 त्न

शिमला

8399 लोगों के टेस्ट

233 पॉजिटिव

पॉजिटिविटी दर 2.8 त्न

सिरमौर

8793 लोगों के टेस्ट

15 पॉजिटिव

पॉजिटिविटी दर 0.2 त्न

सोलन

6989 लोगों के टेस्ट

26 पॉजिटिव

पॉजिटिविटी दर 0.4 त्न

ऊना

7403 लोगों के टेस्ट

41 लोग पॉजिटिव

पॉजिटिविटी दर 0.6 त्न

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें