हिमाचल प्रदेश खो-खो जूनियर खिलाडियों का चयन ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला में लिया व् हिमाचल प्रदेश जूनियर (बालक, बालिकाओ ) अंडर 18 साल, 12 लड़के 12 लडकिया चयन की
डा॰ के॰ डी॰ लखनपाल प्रधान हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ ने आज प्रेस विक्षप्ती के माध्यम से जानकारी दी है कि भारतीय खो-खो संघ द्वारा पहली बार चयन समिति गठित करके हिमाचल प्रदेश खो-खो जूनियर खिलाडियों का चयन ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला में लिया व् हिमाचल प्रदेश जूनियर (बालक, बालिकाओ ) अंडर 18 साल, 12 लड़के 12 लडकिया चयन की जो की 40वी जुनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता भुवनेश्वर ओड़िसा में भाग लेगी | यह ट्रायल भारतीय खो-खो संघ की तरफ से आये श्री उपकार सिंह, श्री सत्यवीर सिंह मलिक, श्री दिनेश राना द्वारा लिया लिया गया |
डा॰ के॰ डी॰ लखनपाल जो आज एक दिवसीय दोरे पर मंडी आये थे और होटल फ़ूड मनिया में उन्होंने ये जानकारी देते हुए कहा कि जिला मंडी से साक्षी का चयन भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है | इसके लिए मंडी जिला खो खो संघ के प्रधान प्रो॰ सी॰ आर॰ चौहान , महासचिव श्री पी॰ एन॰ आज़ाद, कोषाध्यक्ष हेम राज, सयुक्त सचिव रमेश कुमार, उप-प्रधान खेम सिंह , मनी राम चौहान , पूर्ण चंद ठाकुर को बधाई दी उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मंडी में भी आयोजित कि जाएगी | और हिमाचल प्रदेश जूनियर खो-खो टीम (लड़का व् लड़की) 19 सितम्बर 2021 को बिलासपुर से रवाना की जाएगी | जूनियर लड़के टीम
1. मोहित
2. अखिल ठाकुर
3. गौरव बंसल
4. अखिल खाची
5. विशाल’
6. अनिल ठाकुर
7. सौरभ
8. विपिन
9. पलवेश
10. विकास
11. मोहित ठाकुर
12. अक्षय
जूनियर लड़की टीम
1. मुस्कान
2. नर्वदा
3. साक्षी
4. स्नेहा
5. मनीषा
6. सारिका
7. अंशिका
8. नैंसी
9. अदिति
10. कृतिका
11. पूजा
12. कंचन
पी॰एन॰ आज़ाद
महासचिव, जिला खो-खो संघ मंडी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें