टिकट हाथ से जाती देख बेटे के लिए महेंद्र ने चला दांव, सहारा फाउंडेशन बनाकर राजनीति शुरू
BHK NEWS HIMACHAL
सरकाघाट
भाजपा हाई कमान द्वारा परिवारवाद को बढ़ावा न देने की बात पर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने नया राजनीतिक दांव चल दिया है जिसमें भाजपा के झंडे डंडे से किनारा करके महिला सम्मान सम्मेलनों का सहारा लिया जा रहा है।इन सम्मेलनों में केवल महेंद्र सिंह और रजत ठाकुर के पोस्टर नजर आते हैं जिससे साफ होता है कि महेंद्र सिंह बेटे को टिकट न मिलने पर किसी भी पार्टी या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतार सकते हैं।माकपा नेता व पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह का कहना है कि
वाइट भुपेंद्र सिंह
बेटे को टिकट की रेस में पिछड़ते देख जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने नया राजनीतिक दांव खेला है जिसमें बीजेपी के झंडे डंडे को साइड में करके वह हल्के के सभी महिला मंडलों को एकजुट करवा रहे हैं ताकि वह अपने बेटे को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा सकें।आजकल धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला सम्मान के नाम पर यही खेल चल रहा है कि जैसे भी हो पैरों के नीचे से जमीन नहीं खिसकनी चाहिए।दूसरी तरफ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी साफ कह दिया है कि पार्टी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देगी।धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सहारा फाउंडेशन के बैनर तले आजकल महिला मंडलों को सम्मानित करने के नाम पर इकठ्ठा किया जा रहा है।लेक़िन उन्हें सम्मानित करने के बहाने जलशक्ति मंत्री का बेटा इन महिला मंडलों का इस्तेमाल अपनी राजनीति चमकाने के लिए कर रहा है।भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कोई भी गैर सरकारी संस्था सीधे तौर पर राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकती है लेकिन धर्मपुर में मंत्री के बेटे ने इस सहारा फॉउंडेशन संस्था के जरिये अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है और संधोल से शुरू किए गए महिला मण्डलों के कार्यक्रमों में हर जगह उन्हें फूलों से लादा जा रहा है और ठेकेदारों की टीम उनके लिए हर जगह नारे लगाने के लिए साथ होती है और उन्हें कंधों पर उठा उठा कर उन्हें धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र का भावी उमीदवार घोषित किया जा रहा है।भूपेंद्र सिंह ने कहा कि धर्मपुर में हो रहे भरस्टाचार की कमाई का पैसा इन गैर सरकारी संस्थाओं में डोनेशन दिखा कर लिया जा रहा है और यहां जितने भी ठेकेदार हैं उनसे जो पैसा बसूला जाता है वह भी इन संस्थाओं में जमा किया जा रहा है और उसके बल पर आजकल ये महिला सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी कार्यक्रमों में महिला मण्डलों को चार पांच गद्दे दिए जा रहे हैं जो सभी यहां के ठेकेदारों और कम्पनियों द्धारा प्रायोजित किये हैं और वही प्रायोजक मंत्री के बेटे के नारे लगाते हैं और उन्हें अगला उमीदवार घोषित करने में लगे हैं।पिछले दिनों इन्होंने एक जादूगर को बुलाकर जगह जगह लोगों को इकठ्ठा किया था।इस प्रकार मंत्री व उनके बेटे ने ये नया तरीका अपनाया है ताकि चुनाव का समय नज़दीक आने तक वे सभी से इस संस्था के बैनर तले सम्पर्क स्थापित कर लेंगे।भूपेंद्र सिंह ने अघोषित चुनाव जनसम्पर्क अभियान की बताया है।हालांकि पूर्व में मंत्री की बेटी व ज़िला पार्षद बन्दना गुलेरिया का महिला मण्डलों के साथ ज्यादा घनिष्ठता थी लेकिन अब उनके द्धारा 8 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस जो चोलथरा में मनाया जा रहा है उसको असफ़ल करने के उद्देश्य से मंत्री के बेटे ने उससे पहले ही अलग अलग जगहों पर ये समारोह आयोजित करके उनको भी चुनौती पेश कर दी है।यही नहीं पिछले दिनों मंत्री के बेटे के सोशल मीडिया प्रमुख ने अपने फेसबुक लाईव में तो सीधे तौर पर कहा था कि मातृशक्ति बन्दना गुलेरिया से नहीं बल्कि रजत ठाकुर से ज्यादा प्रभावित हैं।यही नहीं उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि गरयोह ज़िला परिषद वार्ड पार्षद भी रजत ठाकुर की मेहरवानी के कारण जीती है।जबकि हक़ीक़त तो यह है कि बन्दना गुलेरिया दो बार ज़िला पार्षद जीती है और सरकारी महकमें की राज्य स्तरीय कमेटी की सदस्य भी है लेकिन उनके ज़िला परिषद वार्ड क्षेत्र में भी मंत्री के बेटे को ही विभागों द्धारा मुख्य अतिथि बनाया जा रहा है और उनकी भी उपेक्षा हो रही है।अब देखना होगा कि मंत्री का बेटा गरयोह ज़िला परिषद वार्ड में भी महिला मण्डलों को इकठ्ठा करके अपनी जय जय कार करवा पायेगा या फ़िर यहां पर जनता द्धारा चुनी हुई ज़िला पार्षद इन महिला मण्डलों को अपने साथ जोड़े रखने में कामयाब होगी।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता सकते में है औऱ यहां पर क़ायम हो रही राजशाही और परिवारराज से बहुत दुखी हो चुकी है और अब इनसे छुटकारा पाना चाहती है।उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के बेटे को जलशक्ति विभाग की 25 रु की गाड़ी घूमने के लिए मुहैया कराई गई है और वे अनाधिकृत तौर पर विधायक बन बैठा है और अब ये नया तरीका गैर सरकारी संस्था के नाम पर इकठ्ठा करने का ढूंढ लिया है।जिसकी जांच होनी चाहिये और यदि ये संस्था इसी प्रकार राजनैतिक गतिविधियों को अंजाम देती है तो इसका पंजीकरण भी रद्द किया जाना चाहिए और इस संस्था के पास जो पैसा कहाँ कहाँ से आया है इसकी जांच होनी चाहिए। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वे इस संस्था से सबंधित सारी जानकारियां हासिल कर रहे हैं और साक्ष्य हासिल होने पर इसकी शिकायत भी दर्ज करवाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें