मानव सेवा ट्रस्ट सुंदर नगर के द्वारा महिलाओं के मानवाधिकार व कानूनी अधिकारों के बारे में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
मानव सेवा ट्रस्ट सुंदर नगर के द्वारा महिलाओं के मानवाधिकार व कानूनी अधिकारों के बारे में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।इस ट्रेनिंग प्रोग्राम को जिला प्रशासन के द्वारा अप्रूव किया गया था ।और यह प्रोग्राम नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के द्वारा स्पॉन्सर किया गया है इस ट्रेनिंग प्रोग्राम
में विभिन समाजसेवी ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडलों स्वय सहायता समूह , सिलाई अध्यापिकाओं ,दिशा वर्कर्स ,आशा वर्कर्स की तकरीबन 170 महिलाओं ने भाग लिया इस एक दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सी आर बंसल ने किया
इसके रिसोर्स पर्सन के तौर पर श्री किशोरी लाल सेवानिवृत्त एसडीएम ,श्री गोपाल वर्मा, सेवानिवृत्त डीएसपी ,श्री अनिल शर्मा एडवोकेट जिला न्यायलय बिलासपुर व श्री प्रकाश चंद प्रमुख कानूनी जानकार ने एनएचआरसी के सिलेबस के अनुसार इन महिलाओं को मानव अधिकारों के बारे में जागरूक किया। ट्रस्ट के संस्थापक प्रकाश चंद ने कहा कि महिलाओं को उनको मानवाधिकारों के बारे में इस तरह का यह कार्यक्रम पहली बार हो रहा है इस ट्रेनिंग प्रोग्राम से सभी महिलाओं ने बड़े ध्यान से जानकारी हासिल की । तथा मानव सेवा ट्रस्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व जिला प्रशासन का ऐसे कार्यक्रम ट्रस्ट की और से करवाने के लिए अपना आभार प्रकट करता है । सचिव श्री लालमन ने उस्पथित सभी रिसोर्स पर्सन व सभी संस्थाओं से इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए आई हुए महिलाओं का व विशेषकर बीडीओ सुंदरनगर ब्लॉक, जिला कार्यक्रम अधिकारी मंडी व सीडीपीओ सुंदरनगर का भी धन्यवाद किया इस अवसर श्री हेमराज कोषाध्यक्ष श्री लालमन सचिव श्री रतनलाल श्रीमती भीमा देवी श्रीमती आरती श्री विपिन व अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें