फ़ॉलोअर

रविवार, 13 मार्च 2022

गोबिन्द सिंह पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पड्डल में आज राज्य स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री आशीष शर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी) थे

गोबिन्द सिंह पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पड्डल में आज राज्य स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री आशीष शर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी) थे


BHK NEWS HIMACHAL

आज दिनांक 13-03-2022 को हेम राज महासचिव जिला सेपकटाकरा संघ मंडी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पड्डल में आज राज्य स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री आशीष शर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी) थे । और समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री पाल वर्मा माननीय अध्यक्ष जिला परिषद मंडी के कर कमलो द्धारा किया गया । इसमे 7 राज्य से लगभग 250 लड़का व लड़की खिलाड़ियों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में रेगु इवेंट खेला गया जिसमे तीन -2 खिलाड़ी भाग लेते हैं। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसके बाद अपने संबोधन में मुख्यातिथि श्री पाल वर्मा जी खेल के प्रति खिलाडियों को जागरूक किया और कहा कि इस राज्य स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है मैं उनके भविष्य की उज्जवल कामना करता हूँ और राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदेश का नाम भी रोशन करें। उन्होने राज्य सेपकटाकरा संघ को सफल आयोजन के लिए बधाई व् शुभकामनाये दी



 राज्य स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग (लड़को) में मंडी और सिल्वर बिलासपुर तथा सीनियर लडकियों वर्ग में जिला मंडी की टीम स्वर्ण पदक और जिला बिलासपुर ने सिल्वर पदक हासिल किया | लड़के सब- जूनियर वर्ग में शिमला ने स्वर्ण और सिल्वर पदक मंडी ने हासिल किया तथा लडकियों में शिमला स्वर्ण पदक और मंडी सिल्वर पदक हासिल किया |

 




इस कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि श्री पी० एन० आज़ाद सोमेश उपाध्य पार्षद नगर निगम मंडी, नारायण सिंह प्रधान कार सेवा समिति, गुरवचन सिंह और गुरचरण सिंह शामिल हुए। इनके साथ अंजू शर्मा आयोजक सचिव व् प्रधानाचार्य, हेम राज प्रतियोगिता कन्वीनर व महासचिव जिला सेपकटाकरा संघ मंडी , पूर्ण चंद ठाकुर उपाध्यक्ष जिला संघ, खेम सिंह महासचिव जिला वुशू संघ, सतिन्दर कोच वास्केट बाल खेल विभाग मंडी , नरेश राठौड़ रेफरी और दीवान चंद ऑफिसियल, चेत राम, भूप चंद, रमेश, और समस्त छात्र शामिल हुए।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें