पंजाब जीत के बाद हिमाचल प्रदेश में तीसरे मोर्च की कवायद शुरू
BHKNEWS HIMACHAL
मण्डी(गुलाब चंद शर्मा)-:हिन्द घोष अखबार के जिला ब्यूरो चीफ पी सी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब में भारी बहुमत से जीत ने साबित कर दिया है की अब हिमाचल में भी एक बार झाड़ू जरूर चलना चाहिए ताकि हर गरीब ,किसान ,बेरोजगार ,अपंग ,बीमार ,असहाय लोगों को महँगाई के इस कठिन दौर में हिमाचल प्रदेश की सरकार के द्वारा की पर भी कुछ नहीं किया गया ना ही अच्छी शिक्षा ,स्वस्थ्य व्यवस्था ,अन्य सुविधाएं नहीं मिल सके ,ताकि हर आम आदमी को समान सामाजिक सुरक्षा मिल सके ,अमीर गरीब का भेदभाव मिट सके तभी सारे हिंदुस्तान की जनता को असली आजादी मिल सकेगी ,आज तक तो आम जनता का बीजेपी/कांग्रेस दोनों पार्टियों ने सिर्फ हिमाचल प्रदेश की गरीब लोगों को गुमराह करने का काम किया है ,अंग्रेजों वाली नीति अपनाई है ,जनता को लड़ाओ और राज करो।अब लोगों को लगता है कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से आम जनता को प्रभावित कर रही है।पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत को देखकर जो लोग पहले हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी से जोड़े थे वह लोग भी अब शोशल मीडिया पर अब सक्रिय हो रहे है। उनको को भी अब यह लगा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में तीसरे मोर्च के रूप में आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में भी पंजाब की तरह से हिमाचल प्रदेश की राजनीति को बदल सकती है।इस उम्मीद को पहले एक बार मण्डी से कांग्रेस से निष्कासित हुये पंडित सुख राम शर्मा ने तीसरे मोर्च के रूप में जगाया था लेकिन अब लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों से बहुत ही ज्यादा प्रभावित हो रहे है और आम आदमी पार्टी के लोग भी लोगों के बीच जा कर कह रहे है कि हम लोग अगर हिमाचल प्रदेश में होने वाले 2022 चुनावों में सत्ता में आते है तो हमारी पार्टी दिल्ली मॉडल को हिमाचल प्रदेश में अपनायेगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें