हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के कार्यक्रम के अंतर्गत हिमाचल के युवा युक्तियों को रोजगार से जोड़ने हेतु पर्यटन एवं अतिथि के क्षेत्र में युवा युवतियों को प्रशिक्षण फोकल स्किल द्वारा प्रदान किया जा रहा है.
5 मार्च 2022,
सुंदर नगर, मंडी हिमाचल प्रदेश.
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के कार्यक्रम के अंतर्गत हिमाचल के युवा युक्तियों को रोजगार से जोड़ने हेतु पर्यटन एवं अतिथि के क्षेत्र में युवा युवतियों को प्रशिक्षण फोकल स्किल द्वारा प्रदान किया जा रहा है.
इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 2000 बेरोजगार युवा युक्तियां जो 10वीं और 12वीं पास एवं 18 से 35 वर्ष तक की आयु हैं उन्हें प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है इस कार्यक्रम के द्वारा लगभग 250 युवा युक्तियों को अब तक प्रशिक्षित किया जा चुका है एवं उन्हें रोजगार के अवसर भी प्रदान किए गए हैं.
आज फोकस स्किल सेंटर सुंदर नगर में रोजगार प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य अतिथि श्री संदीप चंदेल द्वारा रोजगार चयन पत्र वितरित किए गए इस अवसर पर उन्होंने युवा युक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा संचालित इस प्रकार के ट्रेनिंग कार्यक्रमों में युवा युवतियों के कौशल का विकास होता है और वह आत्मनिर्भर बनते हैं साथ ही इससे समाज की बेरोजगारी की समस्या भी कम होती है.
इस अवसर पर मौजूद फोकल स्किल के केंद्र संचालक शैलेश वर्मा ने बताया कि पिछले सप्ताह प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके लगभग 65 युवा युवतियों का भारत की एक बड़ी रेस्टोरेंट कंपनी "बार्बी क्यू नेशन" द्वारा साक्षात्कार लिया गए एवं इनमें से 43 युवा युवतियों का चयन किया गया अब यही युवा रोजगार प्राप्त कर अपने करियर को सवारने का कार्य करेंगे.
फोकल स्किल डेवलपमेंट सुंदर नगर जिला मंडी क्लस्टर समन्वयक श्री नरेश राजपूत ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम हिमाचल के कई जिलों जैसे उन्ना कांगड़ा बद्दी सोलन मंडी हमीरपुर में इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर रहा है इन प्रशिक्षण केंद्रों पर युवाओं को मुक्त आवासीय सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण एवं रोजगार प्राप्त करने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं.
इन प्रशिक्षण केंद्रों से प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा युक्तियों को भारत के नामी होटलों और रेस्टोरेंट में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं इन कार्यक्रमों का पूरा खर्च हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम वाहन करता है.
कोई भी युवा और युक्तियां मोबाइल नंबर 8278 801 800 पर कॉल करके अधिक जानकारी प्राप्त कर प्रशिक्षण के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं.
इस कार्यक्रम में फोकल स्किल डेवलपमेंट से संदीप बरवाल और रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे .
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें