एसएमएस चवासी के बैनर तले बनी नाग धमूनि की स्तुति लोगों द्वारा की जा रही काफी पसंद।
इन दिनो करसोग के छोटे से गांव कुन्हो के हरीश गुप्ता द्वारा गाई गई नाग धमूनि की स्तुति लोगों द्वारा बहूत पसंन्द की जा रही है । बताते चले की इसकी शूटिंग व रिकॉर्डिंग सुप्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस एसएमएस चवासी के बैनर तले हुई है ।और इस स्तूति में करसोग के सेरी, सयाॅज, डमेहल ,काओ तथा कून्हो के खूबसूरत दृश्य फिल्माए गए है। यह स्तूति 13 फरवरी को यूट्यूब चैनल मे लॉन्च हुई है। इस स्तूती में नाग धमूनि कुन्हो की गाथा गाई गई है। तथा इसके दृष्य फिल्माकन में स्थानीय महिला मंड़ल की महिलाओ ने भी भाग लिया है। वही इस स्तूति को लेकर पर्यटन विकास अधिकारी ए. डी .शर्मा ने गायक हरीश शर्मा की काफी तारिफ की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के गीतों के गाने से हमारी प्राचीन संस्कृति को बढ़ावा मिलता है तथा नई पीढ़ी की भी देवी-देवताओं के प्रति आस्था बनी रहती है उन्होंने भविष्य में भी अन्य गायक कलाकारों से इस तरह की देव स्तुति गाने की अपील की है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें