राज्य स्वास्थ्य समिति (एन.एच.एम्.) अनुबंध कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्यमंत्री श्री राजीव सह्ज़ल द्वारा एक प्रश्न के दिए जबाब पर जताई नराजगी
राज्य स्वास्थ्य समिति (एन.एच.एम्.) अनुबंध कर्मचारी संघ जिला के नवनीत गुलेरिया ने स्वास्थ्यमंत्री श्री राजीव सह्ज़ल द्वारा एक प्रश्न के दिए जबाब पर जताई नराजगी
यह जानकारी देते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति (एन.एच.एम्.) अनुबंध कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश के महासचिव नवनीत गुलेरीया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए वताया की हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्यमंत्री श्री राजीव सह्ज़ल द्वारा एन एच एम् से सम्बन्धित एक प्रश्न के दिए जबाब की एन. एच. एम्. के कर्मचारियों के लिए जो नोटीफीकेशन 2016 में जारी की थी की उसको वित विभाग हिमाचल प्रदेश से उठाया गया परन्तु वित विभाग द्वारा प्रस्ताब में सहमति न देने पर सरकार से खेद जताया जबकि हरियाणा सरकार के द्वारा अपने इन कर्मचारियों को 01.01.2018 से राज्य सरकार द्वारा रेगुलर पे स्केल दिया जा रहा है व् मणिपुर सरकार द्वारा अपने इन कर्मचारियों के लिए जनबरी 2022 से निय्मितिकर्ण का तोहफा दिया गया है वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ये जबाब देना की हिमाचल प्रदेश सरकार के पास ऐसी समितियों के लिए कोई फण्ड नहीं है ये सरासर राज्य स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया है
उन्होंने वताया की ये सरकार भी जानती है की फण्ड की व्यबस्था करना सरकार का काम होता है और यदि सरकार चाहती तो इस विधानसभा स्तर में ये प्रावधान कर भी सकती थी परन्तु सरकार के द्वारा इस बजट सत्र में भी कोई भी प्राबधान न करने का भी आरोप लगाया है I
उन्होंने कहा की 3 फरबरी 2022 को संघ की हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ एक वार्ता राज्य सचिवालय शिमला में हुई थी जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्री राजीव सैज़ल द्वारा की गई थी व् स्वास्थ्य सचिव के माध्यम से माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी ने जल्द ही मुख्यमंत्री जी से मिल कर राज्य स्वास्थ्य समिति (एन.एच.एम्.) अनुबंध कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश को यह आश्वस्त्त किया था की इनकी रेगुलर पे स्केल की घोषणा करवा दी जाएगी जब तक रेगुलर नहीं हो जाते तब तक रेगुलर पे स्केल दिया जायेगा और सर्व शिक्षा अभियान की तर्ज पर एक कमेटी के माध्यम से प्रपोजल बनाकर सरकार को 90 दिन के अंदर भेजने का भी फैसला हुआ था परन्तु 45 दिन व्यतीत होने के वाबजूद भी स्वास्थ्य मंत्री रेगुलर पे स्केल की घोषणा करवाने में नाकाम तो रहे परन्तु जिस प्रपोजल की वात स्वास्थ्य मंत्री जी कर रहे हैं वो कहाँ है और आज दिन तक क्यों लागू नहीं कर पाए इस पर भी स्थिति स्पष्ट करें I
उन्होंने वताया की माननीय स्वास्थ्य मंत्री व् स्वास्थ्य सचिव के इस आश्वासन के पश्चात् ही राज्य स्वास्थ्य समिति (एन.एच.एम्.) अनुबंध कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापिस लिया था I
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए वताया की 8 फरबरी 2022 को एक कमेटी का गठन किया गया परन्तु 15 मार्च 2022 तक कमेटी की मीटिंग का होना सरकार की उदासीनता को दर्शाता है उन्होंने चेताया की यदि तीन माह के अन्दर ये कमेटी सर्व शिक्षा अभियान की तर्ज पर प्रपोजल वनाने में नाकाम रहती है तो राज्य स्वास्थ्य समिति (एन.एच.एम्.) अनुबंध कर्मचारी दोवारा से आन्दोलन करने के लिए मजबूर होंगे और जिसकी जिम्मेदारी मात्र हिमाचल प्रदेश सरकार की होगी I
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें