अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, मँडी ने पधियूँ पँचायत मे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाया
आज दिनाँक 8 मार्च को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, मँडी ने पधियूँ पँचायत मे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाया।इस अवसर पर जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष वीना वैद्य ने महिला दिवस के इतिहास पर चर्चा करते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए समाज मे महिलाओ पर हो रहे अत्याचार, गैरबराबरी, यौन हिंसा व उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।महिलाओं की समस्याओं को रखते हुए उनके समाधान के लिये विभिन्न माँगो से भी अवगत करवाया तथा उन्हें पूरा करवाने के लिए सँगठित होने पर बल दिया। इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष जयवन्ती देवी ने भी जनवादी महिला समिति मे शामिल होने के लिए प्रेरित करते हुए सँगठन की महत्ता पर चर्चा की।मँच सँचालन सदर खँड की सचिव भावना देवी ने किया।इस अवसर पर पँचायत प्रधान , कानूनी जानकारी के लिए एडवोकेट भी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें