स्कूली छात्र को थप्पड़ मारने वाले विधानसभा उपाध्यक्ष को पद से हटाया जाए-भूपेंद्र
वाइट भुपेंद्र
उपाध्यक्ष की गरिमा भूल कर गुंडई पर उतरे चुराह के विधायक,पहले भी कई तरह की शिकायतें हैं इनके ख़िलाफ़
BHK NEWS HIMACHAL
यादविंदर: (नेरचौक) चम्बा ज़िला के चुराह विधनसभा क्षेत्र के विधायक और हिमाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष हँसराज द्धारा पिछले कल एक स्कूल में जाकर एक छात्र को थप्पड़ मारने और अन्य छात्र-छात्राओं को अमर्यादित भाषा में हड़काने की मार्कसवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कड़ी निंदा की है।पार्टी के सचिव व पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से उक्त विधायक के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाई करने की मांग की है और उन्हें उपाध्यक्ष के पद से तुरंत हटाने की मांग की है।उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि विधानसभा अध्यक्ष किस हैसियत से क्लास रूम में गये थे और बच्चों के हंसने पर उन्हें थप्पड़ मारने का अधिकार किसने दिया था।भूपेंद्र सिंह ने कहा कि। उपाध्यक्ष हँसराज जिस अमर्यादित भाषा में बच्चों को हड़का रहे थे वह भाषा एक चुने हुए नुमाइंदे की न होकर गुंडे की थी और वे ग़रीब बच्चों के साथ गुंडई कर रहे थे।हालांकि बच्चों को अनुशासन में रखने व पढ़ाई की तरफ़ ध्यान दिलाने के लिए कभी कभी अध्यापक बच्चों को चांटे लगा देते थे लेकिन न्यायलय ने उन्हें भी बच्चों के साथ मारपीट न करने के सख्त आदेश जारी किए हुए हैं तो फ़िर सवैधानिक और गरिमा वाली पोस्ट पर बैठा व्यक्ति कैसे इस प्रकार की हरक़त कर सकता है।उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाई करने की मांग की है और उन्हें उपाध्यक्ष के पद से तुरंत हटा देना चाहिए।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दिनों सोशल मीडिया में उक्त उपाध्यक्ष ने एक महिला कर्मचारी की ट्रांसफर करने के लिए होटल में रात गुजारने के लिए दबाब बनाया था।ये सब व्हाट्सएप चैट सोसल मीडिया में वायरल हुई थी।यही नहीं इन्होंने दो साल पहले विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के बहिष्कार के दौरान भी गुंडई की थी और जनमंच कार्यक्रम में भी विभागीय अधिकारियों को हड़काया था तथा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ख़िलाफ़ भी गलत टिपणी की थी।बाबजूद इसके मुख्यमंत्री ने उक्त विधायक के ख़िलाफ़ कोई कार्यवाई नहीं कि और अब उसी विधायक ने बच्चों के साथ मारपीट कर दी और लड़कियों के साथ भी अभद्रता की है तो मुख्यमंत्री को इस घटना पर संज्ञान लेना चाहिए और भाजपा को भी अपने नेता के ख़िलाफ़ सांगठनिक कार्यवाई करनी चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें