फ़ॉलोअर

शनिवार, 21 मई 2022

विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज द्वारा सरकारी स्कूल के एक बच्चे को थप्पड़ जड़ने को लेकर प्रतिक्रिया दी है एसएफआई ने इसे कड़े शब्दों में निंदा

विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज द्वारा सरकारी स्कूल के एक बच्चे को थप्पड़ जड़ने को लेकर प्रतिक्रिया दी है एसएफआई ने इसे कड़े शब्दों में निंदा की



आज दिनांक 21 मई 2022 को एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने प्रैस  विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि पिछले कल विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज द्वारा सरकारी स्कूल के एक बच्चे को थप्पड़ जड़ने को लेकर प्रतिक्रिया दी है एसएफआई ने इसे कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि जहां सरकार को सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के खाली पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरना चाहिए था वहां पर मूलभूत सुविधा प्रदान करनी चाहिए थी लेकिन वहां विधायक महोदय खुद बच्चों को पीटने पहुंच जाते हैं जो एक चिंताजनक विषय है एसएफआई का मानना है कि यह सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है विधान सभा उपाध्यक्ष अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं उन्हें अब आराम करने की जरूरत है दूसरी ओर सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए कोई भी रोजगार का प्रबन्ध  नहीं कर पा रही है जो आवेदन निकल रहे हैं या  तो वह कोर्ट में फंस जाती हैं या फिर वो पेपर लीक हो जाते हैं अब इस विफल हुई सरकार की नजर कॉलेज कैडर में हो रही भर्तियों में है कि किस तरह से अपने चहेतों को शिक्षा के क्षेत्र में भरते हुए शिक्षा का निजीकरण व भगवाकरण करना है।

 एसएफआई सचिव विवेक राज ने विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज पर तंज कसते हुए कहा है कि थप्पड़ के दम पर कभी भी बच्चो को संस्कार नही दिए जाते अगर बच्चो को संस्कार देने है उसके लिए बेहतर शिक्षा प्रणाली होनी चाहिए ।इसके साथ आगे कॉलेज कैडर की भर्तियां को भी आड़े  हाथ लेते हुए कहा कि  100%  इंटरव्यू के आधार पर होने वाली भर्तीयो से  उन छात्रों के भविष्य के साथ धोखा होगा जो दिन रात पुस्तकालय में  मेहनत कर रहे है।

एसएफआई  कैंपस अध्यक्ष रॉकी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि  यह सरकार पूरे 5 साल में नाकाम हो चुकी है।बेरोजगार युवाओं ,छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है । इसका जवाब बेरोजगार युवा व छात्र  समुदाय 2022 के अंत में चुनावो में देगा। 

एसएफआई इस असफल हुई सरकार के खिलाफ जल्द आंदोलन का ऐलान करेगी और 2022 में युवाओं ,छात्रों से भाजपा के खिलाफ वोट करने की अपील भी करेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें