प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के ऊपर जिला कांग्रेस सेवा दल मंडी जिला अध्यक्ष प्रेमलाल गुड्डू के नेतृत्व में वृद्धा आश्रम सुंदर नगर में बुजुर्गों को फल वितरित किए।
BHK NEWS HIMACHAL
सुंदर नगर।
देश के प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के ऊपर जिला कांग्रेस सेवा दल मंडी जिला अध्यक्ष प्रेमलाल गुड्डू के नेतृत्व में वृद्धा आश्रम सुंदर नगर में बुजुर्गों को फल वितरित किए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवा दल मंडी के जिला अध्यक्ष प्रेमलाल गुड्डू ने अपनी टीम के साथ मिलकर बुजुर्गों का हाल-चाल भी जाना और इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो क्रांति भारत में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के कार्यकाल में आई है । वर्तमान में उनके कार्यकाल की तुलना नहीं की जा सकती है। कहा है कि चाहे मतदान का अधिकार हो या कंप्यूटर के युग की क्रांति हो। सुई से लेकर जहाज तक के निर्माण करने की बात हो। इस से भी बड़े कई क्रांतिकारी काम राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में किए हैं। उन्होंने वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार को भी जुबानी हमला बोला है कि वर्तमान की केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की कहलाने वाली सरकार पूरी तरह से विफल रही है। ना तो महंगाई पर नियंत्रण हुआ है और ना ही बेरोजगारों को रोजगार मिला है। उल्टा जो भी चुनावी वादा किया है ।वर्तमान की केंद्र और प्रदेश की सरकार को धरातल में पूरा नहीं कर पाई है । आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी को सत्तासीन करने में हिमाचल की जनता मन बना चुकी है और भाजपा का पूरी तरह से सूपड़ा साफ होगा । इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष प्रेमलाल गुड्डू मीडिया प्रभारी पीयूष टेकचंद फिंडरू राम वैभव अभिषेक राहुल मनीष अजय सहित अन्य तमाम जिला और ब्लॉक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट
प्रेम लाल गुडडू जिला अध्यक्ष।
जिला कांग्रेस सेवा दल मंडी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें