मंडी के निहरी खंड की 14 वर्ष से कम आयु के छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को
जिला मंडी के निहरी खंड की 14 वर्ष से कम आयु के छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार 12 जून को श्री भूपेंद्र पाल महाजन सरकारी ठेकेदार श्रेणी एक के द्वारा क शुभारंभ किया जाएगा। इस खेलकूद प्रतियोगिता में निहरी खंड के 21 विद्यालय के लगभग लगभग 250छात्र भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में कबड्डी,खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन,चैस, योगा, भाषण प्रतियोगिता ,एकल गीत, समूह गान, लोकनृत्य, एकांकी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के दौरान दो सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रतियोगिता करवाई जाएगी जिसमें 12 जून की प्रथम रात्रि में है पंचायत समिति के अध्यक्ष श्री राजकुमार जी मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे जबकि दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय पंचायत के प्रधान श्री लीलाधर जी बताओ मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। जबकि 14 जून मंगलवार को इस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन जिला परिषद सदस्य वार्ड सलापड श्रीमती अंजू देवी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।समापन अवसर पर विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री खजान सिंह चंदेल जीने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता संबंधी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। इस खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनता का भी भरपूर सहयोग मिलने पर प्रधानाचार्य जी ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी का आभार जताया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें