हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की राज्य स्तरीय बैठक सुंदर नगर में राज्य अध्यक्ष बलराम पुरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
सुंदर नगर।
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की राज्य स्तरीय बैठक सुंदर नगर में राज्य अध्यक्ष बलराम पुरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें प्रदेश कार्य समिति के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्ष व सचिवों ने बैठक में बढ़-चढ़कर के भाग लिया। बैठक में यह रोष पाया गया कि 7 मार्च को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंच के मांग पत्र पर चर्चा हुई थी। इसमें नए वेतन मान को जारी करना और एरियर का भुगतान करना और पेंशन का स्थाई हल करना है। इसके अतिरिक्त और भी मांगे लंबित है। जब तक यह मांगे पूरी नहीं होंगी। मंच चैन से नहीं बैठेगा। मंच ने अपने 9 मार्च को धरने को कुछ समय के लिए टाला है स्थगित नहीं हुआ है । पेंशनर को अपने वित्तीय लाभों को लेने के लिए मजबूर होकर न्यायालय में जाना पड़ रहा है। इस पर निगम को लगभग ₹ 35 करोड़ अतिरिक्त ब्याज देना पडा। यह निगम के अधिकारियों की नालायकी है । अगर यदि कारगुजारी रही तो निगम की संपत्ति भी नीलाम हो जाएगी। निगम में जनहित जुड़ा है । उन्होंने मुख्यमंत्री परिवहन मंत्री से आग्रह किया है कि निगम के सेवारत और रिटायर कर्मचारियों के हितों पर ध्यान दें। अन्यथा सरकार के लिए शुभ संदेश नहीं होगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 2020 और 31 दिसंबर 2021 तक जो कर्मचारी रिटायर हैं। उनकी लीव एनकैशमेंट और ग्रेविटी 30 जून तक जारी नहीं की और 31 अगस्त 2022 तक नए वेतनमान जारी नहीं किया। तो मंच अपना संघर्ष शुरु करेगा। इसमें धरना प्रदर्शन होगा। इन दोनों मांगों को सरकार ने माना है। परंतु उस पर अमल नहीं हुआ है। इस पर अमल नहीं होता है तो सरकार इसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें