फ़ॉलोअर

मंगलवार, 28 जून 2022

Hrtc परिचालक वर्ग नया वेतन मान मिलने पर नाखुश है जहां नया वेतन वृद्धि होकर मिलना चाहिए था वहां नया वेतनमान कम करके दिया जा रहा है ।

 Hrtc  परिचालक  वर्ग  नया  वेतन मान  मिलने पर  नाखुश है  

जहां  नया  वेतन  वृद्धि होकर मिलना चाहिए था वहां नया वेतनमान कम करके दिया जा रहा है ।


BHK NEWS HIMACHAL

परिचालक वर्ग प्रबंधन के इस फैसले से नाखुश  है  जहां परिचालक वर्ग का कहना है की पहले हमे 2400 ग्रेड पे दिया जाता था अब नया वेतन  मान में इसको बढ़ाये जाने की उम्मीद थी



 पर इसको बढ़ाने के बजाय कम कर के  1900 ग्रेड  पे कर   कर दिया गया है परिचालकों का कहना  है  की वह 3rd क्लास में आते है तो हमे 4th क्लास का वेतन क्यों दिया जा रहा है और ये कैसा नया 6th  पे स्केल है  जिसको बढ़ाने के बजाए  कम  कर  के दिया जा रहा है। 

इससे पहले परिचालक वर्ग और लिपिक वर्ग का वेतन सम्मान था अभी हमारी सरकार व मुख्य प्रबंधक से हमारी मांगे हैं पहले की तर्ज पर परिचालक वर्ग को पहले की भांति

लिपिक  वर्ग  के समान वेतन दिया जाए जो कि पहले भी दिया जाता  

परिचालक  वर्ग एक  दो  दिनों में इस गलती को ठीक  करने की  माँग करता है   अगर  इस गलती को ठीक नहीं किया  गया  तो परिचालक  वर्ग  को  आंदोलन  का रास्ता अपना  पड़ सकता  है जिसका  जिम्मेदार  स्वयं सरकार और निगम प्रबंधन  खुद  होगा।

परिचालक वर्ग का कहना है की वह तब तक इस वेतन मान को नहीं लेंगे जब तक इस गलती को ठीक नहीं  किया जाता।

समस्त परिचालक वर्ग माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार व परिवहन मंत्री व निगम प्रबंधन से मांग है कि इस वेतन विसंगति को तुरंत  दुरुस्त किया जाए और परिचालकों को लिपिक वर्ग  के समान वेतन वृद्धि करके दिया जाए।

 धन्यवाद।

समस्त परिचालक  वर्ग

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें