सावन के महीने पर सुंदरनगर युवा कांग्रेस ने लगाया खीर का भंडारा।
BHK NEWS HIMACHAL सुंदरनगर
सुंदरनगर युवा कांग्रेस द्वारा सावन के महीने में मंगलवार को खीर का लंगर लगाया सुखदेव वाटिका के समीप नेशनल हाइवे पर लगाया गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर, बीडीसी सदस्य महेश शर्मा, बीणा पंचायत प्रधान कर्म सिंह, जिला उपाध्यक्ष निखिल ठाकुर शामिल हुए व उन्होंने लंगर भी वितरित किया। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हितेश शर्मा ने उनका स्वागत किया।
अध्यक्ष हितेश शर्मा ने बताया कि पवित्र श्रवण महीने में आज यह लंगर लगाया गया है। इस मौके पर युवा कांग्रेस सुंदरनगर के उपाध्यक्ष निखिल गुलेरिया महासचिव अमन गौतम, विक्की, ओमप्रकाश, सतीश, कमलेश, अमोल, लक्की, अनित,अंकुश वर्मा, रोहित ठाकुर, अतुल ने भी खीर बांटी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें