राज्य सहकारी बैंक वित्तीय साक्षरता केंद्र मंडी द्वारा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सौजन्य से गांव भरगांव तहसील कोटली में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया
BHK NEWS HIMACHAL सुंदरनगर
आज दिनांक 02-08-2022 को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक वित्तीय साक्षरता केंद्र मंडी द्वारा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सौजन्य से गांव भरगांव तहसील कोटली में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक जिला कार्यालय मंडी से वित्तीय साक्षरता समन्वयक श्री राकेश ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता प्रत्येक व्यक्ति के वित्तीय विकास के लिए महत्वपूर्ण है। वित्तीय साक्षरता आपके वित्त, ऋण, निवेश और बचत के प्रबंधन का ज्ञान है। यह शिक्षा आपको सही निर्णय लेने में सक्षम बनाती है। वित्तीय साक्षरता बचत और निवेश की आदत को जन्म देती है, जो आपात स्थितियों से निपटने के लिए वित्तीय ताकत पैदा करती है। वित्तीय साक्षरता आपकी जीवनशैली में बाधा उत्पन्न किए बिना उन्हें व्यवस्थित रूप से प्राप्त करने में आपकी सहायता करती है। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता में किसी देश की अर्थव्यवस्था को बड़े पैमाने पर प्रभावित करने की शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि जब हम एक व्यक्ति को साक्षर करते है तो एक ही व्यक्ति साक्षर होता है परन्तु जब हम एक महिला को साक्षर करते है तो पूरा परिवार साक्षर होता है। उन्होंने कहा के महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़े कार्यक्रम चलाएं है जिसमें बैंक द्वारा चलाया जा रहा यह कार्यक्रम भी शामिल है। उन्होंने कहा के पैसे से पैसा बनाया जा सकता है यदि हम उसे सही तरीके और अपनी सूझबूझ से निवेश करें। उन्होंने निवेश के विभिन्न तरीके भी बताये। उन्होंने कहा कि देश में जैसे जैसे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की संख्या बढ़ती जा रही है, धोखेबाजों द्वारा बैंक ग्राहकों के साथ होने वाले फ्रॉड की संख्या भी बढ़ती जा रही है। रिजर्व बैंक के मुताबिक कोई भी बैंक या बैंक का अधिकारी फोन कर आपसे बैंक के कार्ड, आपकी जानकारियां, कार्ड के सीवीवी नंबर या ओटीपी की जानकारी नहीं मांगता. अगर आपको कोई शख्स फोन कर किसी भी बहाने से जानकारियां मांगता है तो तुरंत मना करें और इसकी जानकारी अपने बैंक को दें। उन्होंने बैंक द्वारा चलाई जा रही विब्भिन योजनाओं जैसे एन आर एल एम , सेल्फ हेल्प ग्रुप , मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना , मिनी ट्रक / पिक अप और वेतन धारक जिनका खाता हमारे बैंक में है उनके लिए 30 लाख का सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से भी उपस्थित लोगों को वित्तीय साक्षरता के बारे में शिक्षित किया l
विडियो
इस मौके पर कॉलेक्टर कम डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं मंडी श्री कमलेश कुमार ने कहा के किसी भी समाज एवं देश यहां तक कि व्यक्ति विकास में भी महिलाओं कि अहम भूमिका एवं सहयोग होता है। भारतीय समाज में महिलाओं की सूझबूझ, , ईमानदारी, त्याग, बलिदान, बहादुरी, प्रशासनिक क्षमता, संगठनात्मक क्षमता, परिश्रम करने कि क्षमता हर क्षेत्र में प्रमाणित हो चुकी है। किसी भी क्षेत्र में महिलाओं कि अक्षमता को आंकना ठीक नहीं होगा । उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति के उत्थान हेतु सहकारिता आन्दोलन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। पुरुषों के साथ महिलाओं को भी जीवन के हर क्षेत्र में समानता का अधिकार देना समय की पुकार है।
शिविर में स्थानीय ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान श्रीमती दमा देवी , ग्राम पंचायत खलाणु की पूर्व प्रधान श्रीमती शारदा देवी , ग्राम संगठनों से आयी हुयी प्रधान और सचिव तथा गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे l
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें