बल्ह विधान क्षेत्र में होने जा रही मुख्य मंत्री की रैली को लेकर कांग्रेस सेवा दल बल्ह के अध्यक्ष ने जमाकर साधा निशाना
BHK NEWS HIMACHAL
हिमाचल प्रदेश ( प्रकाश चन्द शर्मा)-: हिमाचल प्रदेश के बल्ह विधान क्षेत्र के मुख्यमंत्री दौरे को लेकर जमकर साधा निशाना कांग्रेस सेवा दल बल्ह के अध्यक्ष के सी बंसल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने हर भाषण में कहते रहते हैं कि हिमाचल शिखर की ओर है। वो तो साफ दिखाई दे रहा हैै। आपकी 27 अगस्त की रैली को लेकर।
उसको सफल बनाने के लिए बल्ह विधानसभा क्षेत्र व ज़िला मण्डी का हर प्रशासनिक अधिकारी लगा हुआ है और घर-घर जाकर लोगों से कह रहा है कि आप मुख्यमंत्री की रैली को सफल बनाने में हमारा सहयोग करें। वह री हिमाचल प्रदेश बी जे पी की सरकार यह कहना है काग्रेस सेवा दल बल्ह के अध्यक्ष के सी बंसल का उन्होंने बताया कि जिन जिन लोगों को प्रशासन ने लोगों की सेवा के लिए नियुक्त किया है वह लोग तो सरकार को खुश करने में लगे हुए है। मुख्यमंत्री के बल्ह दौर को लेकर हजारों लोगों को अपने काम करवाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अपने कामों के लिए दफ्तरों में दौड़ रहे हैं लेकिन उनको तो वहां पर कोई भी अधिकारी नहीं मिल रहा है। जो उनके कामों को कर सके। जिसके कारण उनको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। काग्रेस सेवा दल बल्ह के अध्यक्ष के सी बंसल का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि एक मुख्य मंत्री के दौर को लेकर ज़िला मण्डी का हर कर्मचारी जुटा हुआ है। यह भी हमारे प्रदेश का बहुत ही बड़ा दुर्भाग्य है कि एक मुख्य मंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए लोगों के साथ झूठ बोल जा रहा है और लोगों गुम राह किया जा रहा है। लेकिन मुख्य मंत्री साहब यह जनता है सब जानती है कि किसको वोट देना है या नहीं झूठ बोलकर रैली सफल नहीं बनाई जाती है। यह कहना है कांग्रेस सेवा दल बल्ह के अध्यक्ष के सी बंसल का
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें