फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 2 सितंबर 2022

कला क्षेत्र युवा मंडल द्वारा गुरु श्री लच्छू महाराज जी की 122 वी जयंती मनाई गई

 कला क्षेत्र युवा मंडल द्वारा गुरु श्री लच्छू महाराज जी की 122 वी जयंती मनाई गई l



BHK NEWS HIMACHAL

कला क्षेत्र युवा मंडल द्वारा 1 सितंबर को गुरु श्री लच्छू महाराज जी की 122 वी जयंती मनाई गई  l कला क्षेत्र हर वर्ष गुरु श्री लच्छू महाराज जी की जयंती विभिन्न तरीकों से मनाता आ रहा है , इस बार कला क्षेत्र युवा मंडल ने निशुल्क कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया था l जिसमें गुरु श्री लच्छू महाराज जी के जीवन वृतांत पर हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष कत्थक स्नातकोत्तर श्री दिनेश गुप्ता जी द्वारा प्रकाश डाला गया l कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलन से हुआ l तत्पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती हेमा जी को प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र पहनाकर सुशोभित किया गया l श्रीमती हेमा जी संगीत की अध्यापिका रह चुकी हैं l आपने बच्चों को गायन वादन व नृत्य के विषय में भरपूर जानकारी दी l श्री दिनेश गुप्ता जी ने पंडित लच्छू महाराज जी की पुरानी बंदीसे जैसे भाव की आमद ,तिहाईया व कवित सिखाएं l विद्यार्थियों को प्राचीन कला कत्थक शैली को समझाना व प्रचार करना ही कला क्षेत्र का मुख्य उद्देश्य है l कला क्षेत्र कथक नृत्य की कार्यशाला व सेमिनार तथा कार्यक्रम समय-समय पर करवाता आ रहा है l




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें