एनएसआईसी ने किया नि:शुल्क कोर्सों का शुभारंभ
BHK NEWS HIMACHAL
मण्डी (प्रकाश चन्द शर्मा)-:भारत सरकार के उपक्रम एनएसआईसी प्रशिक्षण संस्थान मण्डी में गुरुवार को भारत सरकार की “कौशल विकास योजना” के अंतर्गत प्रायोजित वर्ष 2022-23 के नि:शुल्क कोर्सों का शुभारंभ आईटीआई मण्डी के ग्रुप इन्स्ट्रक्टर कमल वर्मा द्वारा किया गया । एन.एस.आई.सी. प्रबंधक लोकेश भाटिया ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत “डाटा एंट्री ऑपरेटर”, “कंप्यूटराइज्ड एकाउंटिंग”, “कटिंग टेलरिंग” व “एम्ब्रॉइडरी एंव फैब्रिक पेंटिंग” जैसे कोर्सों में 100 युवाओं को एनएसआईसी प्रशिक्षण संथान मण्डी में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है जिसमें से कुछ बैच आज शुरू हो गए है और कुछ में आवेदन प्रक्रिया चालू है । कमल वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय को देखते हुए युवाओं के लिए ये जरूरी है कि वे इन कोर्सों के माध्यम से अपने अंदर रोजगार या स्वरोजगार उन्मुखी कौशल पैदा करें जो की उनकी आजीविका का साधन बनेगा । गौरतलब है की मण्डी के पुलघराट स्थित एनएसआईसी प्रशिक्षण संथान मण्डी सूक्ष्म, लघु एंव मध्यम उद्यम मंत्रालय के सौजन्य से हर वर्ष युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करता है जिसका लाभ जिले से संकड़ों छात्र उठाते हैं । इच्छुक अभियार्थी 2 पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड व योग्यता प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी से साथ प्रशिक्षण केंद्र में आवेदन कर सकता है। ये कोर्स सभी वर्ग व जाति के लोगों के लिए पूर्णतया नि:शुल्क हैं और कोई पारिवारिक आय सीमा भी नहीं है। कोर्स के बाद प्रतिभागियों को एनएसआईसी व मंत्रालय की तरफ से प्रमाण पत्र दिए जायेंगे और अपना व्यवसाय शुरू करने व रोजगार दिलवाने में सहायता की जाती है । अधिक जानकारी के लिए अभियार्थी, निगम के मण्डी कार्यालय से संपर्क करें या कार्यालय दूरभाष 01905-226471 से भी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें