केरल में चल रही 21वी जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय वुशु पार्तियोगिता के दुसरे दिन के खेल में हिमाचल प्रदेश के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया
BHK NEWS HIMACHAL
केरल में चल रही 21वी जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय वुशु पार्तियोगिता के दुसरे दिन के खेल में हिमाचल प्रदेश के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया तथा पुरे भारत वर्ष में हिमाचल प्रदेश की जीत का परचम लहरा के अपना नाम दर्ज करवाया है
48 किलो भार में हिमाचल प्रदेश के योगिंदर कुमार ने छत्तीसगढ़ के आदित्य जांगेल को धुल चटाकर ये मैच अपने नाम किया, 52 किलो भार में पंकज कुमार ने आंध्रप्रदेश के G.S वर्धन और 60 किलो भार में कार्तिक शर्मा ने आंध्र प्रदेश के लोकेश को हराकर अगले पायदान में जगह बनाई । लड़कियों में 56 किलो भार में पूनम चौहान ने उतराखंड की निहारिका नेगी को हराया तथा पूनम का मैच अब बिहार की किश्वार जहान से होगा |
तथा तीसरे दिन में यूथ केटेगरी में 52 किलो भार में पंकज कुमार ने ओडिशा के अभिषेक मोहराना को बुरी तरह हराकर अगले पायदान में जगह बनाई तथा 65 किलो भार में हिमाचल प्रदेश के अभिनव ने दूसरे मैच में ओडिशा के आशुतोष को हराकर जीत अपने प्रदेश के नाम की |
हिमाचल प्रदेश के खिलाडयो का इस जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राज्य संघ अध्यक्ष श्री शिव पाल मिन्हास पी० एन० आज़ाद महासचिव, ने समस्त खिलाडियों को बधाई दी | और इस बार के प्रदर्शन से हिमाचल प्रदेश के वुशू खिलाड़ीयो में खुशी का मोहाल बना हुआ है


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें