एसएफआई मण्डी इकाई द्वारा जिला मण्डी पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री को एक ज्ञापन पत्र सौंपा गया
*स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एसएफआई (यूनिट कमेटी मण्डी)*
BHK NEWS HIMACHAL
आज दिनांक 03 सितंबर 2022 को एसएफआई मण्डी इकाई द्वारा जिला मण्डी पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री को एक ज्ञापन पत्र सौंपा गया जिसमें एसएफआई के द्वारा मुख्य तौर पर महाविद्यालय में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था और महाविद्यालय परिसर में लगातार आउटसाइडर्स की समस्याओं को लेकर बात रखी गई। इसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अनिल इकाई अध्यक्ष विक्रांत इकाई सचिव निखिल सिमरन राहुल व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष अनिल ने कहा कि जिस तरह पिछले काफी लंबे समय से महाविद्यालय में दूसरे संगठन के लोगों द्वारा माहौल बनाया जा रहा है वह काफी चिंताजनक है पिछले लंबे समय से एसएफआई मण्डी के अंदर छात्रों के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है इस बात से बौखला कर एबीवीपी द्वारा लगातार माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है और छात्राओं के साथ भी लगातार अभद्र व्यवहार किया जा रहा है एसएफआई इस तरह की हरकतों का सीधे तौर पर विरोध करती है और प्रशासन भी इन मुद्दों पर कोई संज्ञान नहीं ले रहा है चाहे वह कॉलेज प्रशासन हो या फिर पुलिस प्रशासन। इन्हीं तमाम मुद्दों को लेकर आज एसएफआई मंडी इकाई ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और यह भी चेतावनी दी है की यदि आने वाले समय में एबीवीपी के द्वारा ऐसी हरकतें बंद न की गई तो एसएफआई छात्रों को लामबंद करते हुए एक निर्णायक लड़ाई लड़ेगी जिसका जिमेबार कॉलेज प्रशासन और पुलिस प्रशासन होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें