फ़ॉलोअर

गुरुवार, 1 सितंबर 2022

महिला मोर्चा का महासम्मेलन होगा रिवालसर में

 महिला मोर्चा का महासम्मेलन होगा रिवालसर में




BHK NEWS HIMACHAL



 मण्डी (प्रकाश चन्द शर्मा)-:11 सितंबर 2022 को भाजपा बल्ह मंडल महिला मोर्चा का विशाल सम्मेलन होने जा रहा है। यह सम्मेलन बल्ह विधानसभा क्षेत्र के रिवालसर में होगा। जिसमें भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मि धर सूद मुख्य रूप में उपस्थित रहेगीं।



इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधायक इंद्र सिंह गाँधी ,मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र राणा ,व महिला मोर्चा महामंत्री सुमन ठाकुर निरन्तर बैठकें कर रहे हैं। आपने बी जे पी के कार्यकर्ताओं से अपील करे रहे है इस सम्मेलन सफल करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहे।

वीरवार को इस सम्मेलन के लिए ग्राम पंचायत स्योहली, लोहारा व छातडू आदि क्षेत्रों में बैठकों का दौर जारी रहा। यह जानकारी बल्ह के विधायक इंद्र सिंह ने दी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें