फ़ॉलोअर

बुधवार, 21 सितंबर 2022

जनवादी नौजवान सभा सराज कमेटी ने बगड़ाथाच व बहल सैंज पंचायत में स्कूलों में अध्यापकों की कमी को लेकर उपायुक्त मंडी को मांग पत्र सौंपा

जनवादी नौजवान सभा सराज कमेटी ने बगड़ाथाच व बहल सैंज पंचायत में स्कूलों में अध्यापकों की कमी को लेकर उपायुक्त मंडी को मांग पत्र सौंपा


BHK NEWS HIMACHAL


 आज दिनांक 21/9/ 2022 को भारत की जनवादी नौजवान सभा सराज कमेटी ने बगड़ाथाच व बहल सैंज पंचायत में स्कूलों में अध्यापकों की कमी को लेकर उपायुक्त मंडी को मांग पत्र सौंपा ।गौरतलब है कि पूरे सराज क्षेत्र में, क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं से महरूम है ।साथ ही बच्चे अध्यापकों की कमी से जूझ रहे हैं जिसकी वजह से बच्चों का भविष्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इसका ताजा उदाहरण बगड़ाथाच व बहल सैंज पंचायत में 8 विद्यालयों में लगभग 25 अध्यापकों के पद व कुछ गैर  शिक्षक पद खाली पड़े हैं। बगड़ाथाच व बहल सैंज दो पंचायतों में कुल 8 विद्यालय है जिसमें से 5 प्राथमिक पाठशाला, 2 उच्च विद्यालय व एक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला है। विद्यालयों में अध्यापकों के लगभग 25 पद खाली है और इसके साथ साथ कुछ गैर शिक्षक पद भी पिछले कई सालों से खाली पड़े हैं ।जिसकी वजह से क्षेत्र में बच्चों का भविष्य अधर में लटका है। नौजवान सभा सराज यह मांग करती है कि शीघ्र अति शीघ्र बगड़ाथाच पंचायत में शिक्षकों व गैर शिक्षकों के पद शीघ्र अति शीघ्र भरे जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से हो सके। यदि सरकार और प्रशासन खाली पदों को नहीं भर्ती है तो नौजवान सभा आने वाले समय में क्षेत्र में लोगों को संगठित करते हुए आंदोलन करेगी जिसकी पूरी की पूरी जिम्मेवारी सरकार व प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल में नौजवान सभा जिला अध्यक्ष महेंद्र राणा, राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल, बगड़ाथाचत पंचायत के निवासी व नौजवान सभा के सदस्य वेद प्रकाश, उपेंद्र कुमार, अनिल कुमार ,पूर्णचंद ,अक्षय कुमार व प्रकाश चंद इत्यादि उपस्थित थे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें