महिला युवा शक्ति की एक ही आवाज नाचन से अबकी बार संजू डोगरा की ही पुकार।
लोअर बैहली पंचायत की जनता ने लड्डुओं से तोले संजू डोगरा।
क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने फूल मालाएं और ढोल नगाड़ों से किया जोरदार स्वागत।
BHK NEWS HIMACHAL
सुंदरनगर।
नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत लोअर बैहली में कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव संजू डोगरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला युवा पुरुष व तमाम पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर के कार्यक्रम में भाग लिया। यहां पहुंचने पर संजू डोगरा का तमाम जनता ने जोरदार ढोल नगाड़े की धुन पर फूल माला डालकर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम यहां पर क्षेत्र की जनता ने संजू डोगरा का को लड्डूओ से तोला गया। उसके बाद स्थानीय महिला मंडल युवा शक्ति व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संजू डोगरा का भव्य स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया और एक स्वर में संजू डोगरा के नेतृत्व में नाचन विधानसभा क्षेत्र से 2022 के चुनावों में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करवाने को हामी भरते हुए जोरदार नारेबाजी की और सभी ने एक स्वर में कहा कि नाचन से संजू डोगरा ही कांग्रेस पार्टी को जीत दिलवाकर विजय बना सकते हैं और जिसके चलते प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन होगी। यहां पर एक पंचायत के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी हामी संजू डोगरा के पक्ष में दर्ज करवाई। जनता की ओर से मिल रहे अपार समर्थन और आशीर्वाद से संजू डोगरा ने विश्वास दिलाया है कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व ने उन्हें सेवा करने का मौका दिया तो वह तन मन धन से नाचन की जनता की सेवा अपने पिता पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा की तरह करेंगे और उनके बताए के पद चिन्हों पर चलकर आगे बढ़ेंगे। इसके लिए नाचन की जनता का यूं ही आशीर्वाद बना रहे। इसके लिए उन्होंने आम जनता का आभार प्रकट किया और कहा कि जो उम्मीद उन से लगाए बैठे हैं । उनके ऊपर पूरी कर्तव्यनिष्ठा से खरा उतरेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें