पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम
BHK NEWS HIMACHAL
ब्राह्मणा अंद्रेली/कुठेड़ा/हमीरपुर 25 सितंबर (रांगडा़ जी) पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर रविवार को जिलेभर, प्रदेश एवम देशभर में कार्यक्रम आयोजित हुए ! इसी तरह का कार्यकर्म ग्राम पंचायत देई का नौंण झलवानी बूथ 75 गांव ब्राह्मणा नरेली में भी हुआ ! इस बीच जिला भाजपा उपाध्यक्ष हमीरपुर व चौकी सेक्टर के प्रभारी अनिल कौशल ने मख्यअतिथि के रूप में उपस्थित हुए ! यहां भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश की सेवा करने की शपथ ली! अनिल कौशल ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 1916 में आज ही के दिन यानी 25 सितंबर को हुआ था! उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया! उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे! उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया, उनके विचार देशवासियों और प्रदेशवासियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे! पार्टी उन्हीं की कार्यशैली पर चल रही हैं ! इस कार्यकर्म में उपस्थित सभी ने पर्यावरण का दुश्मन बन चुकी प्लास्टिक को उपयोग न करने की शपथ दिलाई ! शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शास्त्री रवि दत्त शर्मा ने भी उनके जीवन चरित्र पर और अधिक प्रकाश डाला ! इसी बीच मोदी जी की मन की बात सुनी! PM मोदी ने Mann Ki Baat- मैं दो शब्द कहूंगा और आप जोश में आ जाएंगे ! PM मोदी ने दिलाई सर्जिकल स्ट्राइक की याद ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में देशवासियों से मुखातिब हुए ! 25 सितंबर 2022 को 'मन की बात' का 93वां एपिसोड प्रसारित हुआ ! ग्राम पंचायत देई का नौण में मन की बात में कार्यकर्म में भाग लेते नरेली गांव के स्थानीय निवासी व छोटे छोटे बच्चे शामिल हुए !!
इस मौके पर भाजपा के चौकी प्रभारी अनिल कौशल व अन्य गणमान्य नागरिक जैसे - विधि चन्द शर्मा (वार्ड पंच), देवराज शर्मा (समाज सेवी), बूथ अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा (रघु), रविदत्त शर्मा (शास्त्री), सुभाष चन्द रांगडा़ (बीएलए),अरुण शर्मा (शास्त्री),शशी कुमार,अगम रांगडा़, अरमान रांगडा़, सुजाता शर्मा (महिला मोर्चा सदस्य),वंदना शर्मा, अनिता देवी और अन्य बच्चें इस मौके पर मौजूद रहे !












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें