फ़ॉलोअर

रविवार, 25 सितंबर 2022

मुनी बदनाम हुई गाने की तर्ज पर बदनाम किया सुंदरनगर का नाम निर्दलीय चुनावी ताल ठोकने के बाद भाजपा विधायक पर कसे कई तंग

 मुनी बदनाम हुई गाने की तर्ज पर बदनाम किया सुंदरनगर का नाम निर्दलीय चुनावी ताल ठोकने के बाद भाजपा विधायक पर कसे कई तंग

बोले न कांग्रेस न भाजपा जनता के आर्शीवाद से होंगे सबके काम

सुकेत जागरण मंच के कार्यक्रम के बहाने किया शक्ति प्रदर्शन



सुंदरनगर।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव समीप आते ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

रविवार को विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर से पूर्व वन मंत्री रूप सिंह ठाकुर

के बेटे अभिषेक ठाकुर ने बतौर निर्दलीय निर्दलीय चुनाव लडऩे का शंखनाद कर

दिया है। यहां लेक व्यू होटल में आयोजित सुकेत जागरण मंच के बैनर तले

कार्यक्रम में भारी तादाद में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्य पहुंचे।

इसको लेकर अभिषेक ठाकुर ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए चुनावी ताल ठोक दी

है। कुछ क्षण के लिए नेशनल हाईवे पर धनोटू से लेकर बस अड्डा सुंदरनगर तक

जाम की स्थिति आम हो गई है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री रूप सिंह

ठाकुर ने भी अपने पुत्र के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगा। भाजपा पूर्व

मंडल महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने कहा कि मुनी बदनाम हुई गाने की तर्ज पर

सुंदरनगर विस क्षेत्र का नाम भी वर्तमान विधायक की कारगुजारी से बदनाम

होकर रह गया है। उन्होंने कहा कि जनता का आर्शीवाद मिल तो न कांग्रेस न

भाजपा सबके काम होंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में भाजपा द्वारा उनके

पिता का टिकट काटा गया और बतौर निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्टी के उम्मीदवार

को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया

और एक बार फिर वर्ष 2017 लोकसभा चुनावों में कमिटमेंट हुई। लेकिन भाजपा

का साथ देने के बावजूद फिर से पार्टी में तिरस्कार झेलना पड़ा। उन्होंने

कहा कि पूर्व वन मंत्री रूप सिंह ठाकुर के कार्यकाल में क्षेत्र में

विकास हुआ है। अभिषेक ठाकुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर की 48

पंचायतों में उनके द्वारा संपर्क किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि

वर्तमान विधायक द्वारा हर कार्य को लेकर श्रेय लेने की होड़ लगी हुई है।

नगर परिषद सुंदरनगर क्षेत्र को झील का गंदा पानी पिलाया जा रहा है। अगर

क्षेत्र की जनता उन्हें मौका दिया तो सुंदरनगर में पेयजलापूर्ति और अन्य

कार्यों के पानी के लिए अलग सप्लाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर वह

विधायक के तौर पर चुनकर आते हैं तो अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और डाक्टर

की व्यवस्था, स्कूलों में अध्यापकों की व्यवस्था, अपराधियों के खिलाफ

कड़ी कार्रवाई, हाउस टैक्स का मुद्दा, नशा और सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी

मिल जाने के बावजूद सुंदरनगर में सीमेंट कारखाना लगाने को लेकर प्रमुखता

पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके पिता पूर्व मंत्री रूप सिंह

ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर का 6 बार प्रतिनिधित्व करने का

उन्हें अवसर मिला है। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने में

सफल हुए हैं। वर्ष 1977 में पहली बार विधायक बनने के बाद क्षेत्र में

पानी की विभिन्न योजनाएं और सड़क मार्गों का निर्माण किया गया। विधानसभा

क्षेत्र सुंदरनगर के तहत उनके कार्यकाल में 270  किलोमीटर सड़कें बनाई

गई।


रूप सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा

क्षेत्र सुंदरनगर से 2 बार कांग्रेस का विधायक रहने के बावजूद विकास

शून्य रहा है। इसलिए वे आलोचना के भी काबिल नहीं हैं।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें