युवा संकल्प रैली हुईं पुरी तरह फुशीकी बम साबित
BHK NEWS HIMACHAL
मण्डी (प्रकाश चन्द शर्मा)-:हिमाचल प्रदेश की आम आदमी पार्टी के एक आम कार्यकर्ता पदम सिंह भाटिया ने कहा मंडी में आज जो बी जे पी की विजय संकल्प रैली हुई। वह पूरी तरह से फ्लॉप रैली रही है। आम आदमी पार्टी मानती है कि इस रैली का नाम युवा विजय संकल्प रैली ना होकर युवा बेरोजगार रैली होना चाहिए ।क्योंकि आज भारत वर्ष के अंदर सबसे तेज गति से बेरोजगारी बढ़ रही है। भारत दुनिया में युवा राष्ट्र के साथ-साथ सबसे बड़ा बेरोजगार राष्ट्र बन गया है।मोदी ने सत्ता में आने से पहले हर वर्ष 2 करोड रोजगार देने की बात कही थी और परंतु 8 वर्ष सत्ता के बीत जाने पर भी भाजपा केंद्र सरकार रोजगार नहीं दे पाई है ,उल्टा भाजपा सरकार में, रोजगारी में लगे युवाओं ने अपना रोजगार खोया है। जिस विकास की मोदी बात कर रहे हैं वो विकास रोजगार विहीन विकास बनकर रह गया है। इसलिए आम आदमी पार्टी इस बात पर हैरानी जाहिर कर रही है कि हिमाचल प्रदेश भी पूरे हिंदुस्तान में पढ़े-लिखे युवाओं का सबसे बड़ा बेरोजगार प्रदेश बन गया है ।पूरे देश का बेरोजगारी दर 7.1% है और हिमाचल प्रदेश का बेरोजगारी दर 20.1 प्रतिशत है। जो भर्तियां भी हुई है वह भाई भतीजावाद के आधार पर अपने चहेतों को मेरिट को दरकिनार करते हुए दी गई है। पिछले लंबे समय से विभिन्न भर्तियों की तैयारियां कर रहे युवा हताश और परेशान है । यह हालात बहुत ही हास्यास्पद है कि जब हिमाचल प्रदेश में युवा पूरी तरह से हताश है, परेशान है और बीजेपी के युवा रैली को युवा विजय संकल्प रैली का नाम दे रही है। हम समझते हैं कि भाजपा की इस रैली का नाम युवा बेरोजगार रैली रखना चाहिए या फिर इसका नाम युवा आक्रोश रैली रखते हुए विदाई समारोह रखना चाहिए।
आज की फ्लॉप रैली जिसमें प्रधानमंत्री नहीं आने से यह तय हो गया है कि हिमाचल प्रदेश में सत्ता से भाजपा की मुक्ति तय है। इंद्र देवता भी नहीं चाहते थे कि एक जुमले बाज नेता हिमाचल की पवित्र भूमि पर अपने कदम रखे। युवा रैली के नाम पर प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपए का खर्चा कर दिया। निश्चित तौर पर जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा फिजूलखर्ची वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाएंगे। इसलिए जनता आने वाले समय में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए पूरी तरह से कार्य करेगी और भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें