श्री कामाक्षा महामाया मंदिर जय देवी के सौजन्य से श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
BHK NEWS HIMACHAL
सुंदर नगर।
श्री कामाक्षा महामाया मंदिर जय देवी के सौजन्य से श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कथावाचक आचार्य श्री हरि जी महाराज 26 सितंबर को कलश स्थापना से इसका आगाज करेंगे। व्यास स्वागत शोभायात्रा और मूल पाठ से कार्यक्रम करवाए जाएंगे। 27 सितंबर को मूल पाठ कथा प्रवचन और रात्रि भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। 4 अक्टूबर को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।यह जानकारी संगठन के महामंत्री भूपेंद्र सेन ने दी। उन्होंने इस कार्यक्रम में आम जनता से बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें