फ़ॉलोअर

बुधवार, 28 सितंबर 2022

सिलाई कटाई कर्मचारी संघ को फिर मिला कोरा आश्वासन अगली कैबिनेट में होगा विचार आपकी मांग पर

 सिलाई कटाई कर्मचारी संघ को फिर मिला कोरा आश्वासन अगली कैबिनेट में होगा विचार आपकी मांग पर 





BHK NEWS HIMACHAL


हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा)-:बुधवार को फिर से एक बार सिलाई कटाई कर्मचारी संघ की पूरे प्रदेश से आई अध्यापिकाएं ओक ओवर मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर अपनी मांगो को लेकर मिले शिमला में पहले भी इस मामले को लेकर 20अप्रैल 2022 को मुख्य मंत्री के निवास स्थान पर एक ज्ञापन सौंपा गया था। लेकिन मुख्य मंत्री के द्वार उनकी मांग को लेकर कुछ भी नहीं किया गया। शिलाई कटाई कर्मचारी संघ ने फिर से एक बार मुख्य मंत्री से मिले अपनी मांग को लेकर मुख्य मंत्री ने कहा कि आपकी मांग पर विचार किया जाएगा, उन्होंने कहा कि अगली कैबिनेट में फैसला आपकी मांग को लेकर, सिलाई कटाई कर्मचारी संघ का कहना है कि अगर सरकार हमारा इसी तरह शोषण करती रही तो हमें लोगों को मजबूर होकर अब सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। चुनावों का समय आने वाला है और चुनावों के समय ही शिलाई कटाई कर्मचारी संघ उनको जवाब देगा। अगर अगली कैबिनेट में हमारी मांग को पूरा नहीं किया तो। शिलाई कटाई कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष सुमिता राणा भी विशेष रुप से मौजूद रही। यह जानकारी प्रदेश शिलाई कटाई कर्मचारी संघ की प्रदेश प्रेस सचिव सुषमा शर्मा के द्वारा दी गई।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें