राम नवमी के साथ ही शतचंडी महायज्ञ संपन्न।
मां कोयला माता हटगढ़ में दर्शनों के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब।
BHK NEWS HIMACHAL
सुंदर नगर।
राम नवमी के दिन मां कोयला माता मंदिर राजगढ़ में सुबह 5:00 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया। पुजारी सोनू ने मां को सजाया दर्शन हुए। पूर्णाहुति 11:00 बजे हुई। उसके बाद मां की आरती के उपरांत भंडारे का आयोजन कमेटी ने किया। इसमें जगह-जगह से आए वह गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बल्ह बीडीओ ने परिवार सहित मां के दरबार में हाजिरी लगाई। रात्रि जगराता भी हुआ। उसमें कमेटी के समस्त सदस्य में महेंद्र कपूर पृथ्वी चंद घनश्याम ओमी रोशनलाल बंटी और प्रकाश सीताराम सुनील गुप्ता बीएल महाजन मुख्य यजमान पुजारी राजू मिंटू और मंदिर के सेवादार व हटेश्वरी माता के प्रधान नंदलाल ठाकुर ने भी हाजिरी भरी। प्रधान प्यारेलाल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि माता के प्रति लोगों की काफी आस्था है और यहां पर माता के दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां पर हर तरह की सुविधा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की गई है और इस बार शतचंडी महायज्ञ भी करवाया गया । जो कि समाज में सुख शांति समृद्धि और लाइलाज बीमारियों के खात्मे को लेकर 9 दिन लगातार किया गया । जिसका भी समापन पूर्ण आहुति के साथ यहां पुजारियों पुरोहितों और बैठे नौ पंडितों के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें